नशामुक्त समाज निर्माण में शिक्षक वर्ग की भूमिका महत्वपूर्ण : विश्वमोहन देव

by

ऊना 16 जून : किशोरावस्था में बच्चों में नई चीज़ों के प्रति जिज्ञासा प्राकृतिक रूप से विकसित हो रही होती है तथा इस आयु में बच्चों में सही व गलत का निर्णय लेने की समझ का अभाव रहता है। जिसके कारण बच्चे नशे की चपेट में आ रहे हैं। यह बात एसडीएम ऊना विश्वमोहन देव चौहान ने शुक्रवार को ज़िला ऊना में चलाए जा रहे नशामुक्त अभियान के तहत ऊना उपमण्डल के सरकारी व गैर सरकारी स्कूल के प्रिंसीपल के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।
एसडीएम ने कहा कि नशाखोरी पर की गई रिसर्च में कई चौंकाने वाले और भयानक आंकड़े सामने हैं। जिसके अनुसार नशे की चपेट में आने वाले वे बच्चे हैं, जिन्होंने पहला नशा 9 से 15 वर्ष की आयु में प्रथम बार चखा था। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश में घटित हो रही अप्रत्याशित घटनाओं व दुर्घटनाओं के लिए अधिकतया कारण युवाओं में मादक द्रव्यों का सेवन सामने आया है। उन्होंने कहा कि चूंकि इस उम्र में बच्चे अभिभावकों और शिक्षकों की निगरानी में होते हैं। ऐसे में मादक द्रव्यों के प्रति बच्चों को सचेत करने के लिए अभिभावकों के साथ-साथ शिक्षक वर्ग की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।
विश्वमोहन ने कहा कि यह नशामुक्ति अभियान एक सामूहिक अभियान है, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति व परिवार से लेकर पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग इत्यादि सभी विभागों को एक साथ लाया गया है ताकि आने वाली युवा-पीढ़ी की इससे बचाया जा सके। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत प्रत्येक स्कूल के एक शिक्षक को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जो नियमित रूप से बच्चों के साथ काउंसलिंग करके उन्हें जागरुक करेंगे। इसके अलावा पीटीएम में अभिभावकों के साथ भी काउंसलिंग करें ताकि बच्चों की दैनिक गतिविधियों पर निगरानी रखी जा सके।
बैठक में उपनिदेशक शिक्षा देवेन्द्र चन्देल, रिसोर्स पर्सन नशामुक्ति अभियान विजय कुमार, पंकज पंडित तथा ऊना उपमण्डल के सभी सरकारी व निजी स्कूलों के प्रिंसीपल ने भाग लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बाल आश्रम सुजानपुर में भी रही बाल दिवस की धूम

हमीरपुर 14 नवंबर। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिवस बाल आश्रम सुजानपुर में भी बाल दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर आश्रम परिसर में काफी धूम रही। आश्रम...
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने निर्धारित किया नो पार्किंग जोन, एक माह में दर्ज करें आपत्तियां

मैहतपुर औद्योगिक क्षेत्र से पानी की टंकी तक सड़क के दोनों ओर नो पार्किंग जोन निर्धारित ऊना – जिला दंडाधिकारी, ऊना राघव शर्मा ने आज यहां एक अधिसूचना जारी करते हुए मैहतपुर औद्योगिक क्षेत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

100 करोड़ के बजट से ज्वालामुखी मंदिर का विकास व सौंदर्यकरण किया जाएगा : मुकेश अग्निहोत्री

रोहित जसवाल। ज्वालामुखी:  हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में माता के दरबार में पंचम नवरात्रि पर हाजिरी लगाई और विधिवत पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद प्राप्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीनों निर्दलीय विधायकों इस्तीफों पर निर्णय नहीं करने को लेकर हिमाचल विधानसभा सचिवालय को हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर जवाब किया तलब

शिमला , 10 अप्रैल :  हिमाचल प्रदेश के तीनों निर्दलीय विधायकों की इस्तीफा मंजूर न करने सम्बंधी याचिका पर बुधवार को हिमाचल हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। मुख्य न्यायाधीश एम. रामचंद्र राव की अध्यक्षता वाली...
Translate »
error: Content is protected !!