नशा तस्करी में बाप-बेटा और दामाद गिरफ्तार ; करियाना स्टोर की आड़ में कर रहे थे नशा तस्करी

by

लुधियाना : एसटीएफ ने लुधियाना शहर में नशा तस्करी का भंडाफोड़ कर आरोपी बाप-बेटा और दामाद गिरफ्तार किया है। यह करियाना स्टोर की आड़ में नशा तस्करी कर रहे थे। इनके पास से 32 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है।
आरोपियों की शिनाख्त हीरो नगर के रहने वाले संजय उपाध्याय, उसके बेटे सोनू और दामाद अखिलेश कुमार के रूप में हुई है। एसटीएफ के डीएसपी दविंदर कुमार और इंचार्ज हरबंस सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि
एक्टिवा पर अखिलेश और सोनू नशे की डिलिवरी देने जा रहे हैं। जिन्हें ट्रैप लगा कर काबू किया गया। उनके स्कूटर की डिग्गी से 2 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में सोनू ने बताया कि वह अपने पिता संजय के साथ करियाना की दुकान पर काम करता है।
पुलिस ने संजय को भी काबू किया और दुकान में पड़ी बोरियों की तलाशी ली तो 2 बोरियों में छिपाकर रखा 30 किलो गांजा भी बरामद हुआ। संजय पर पहले भी नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं, जिनमें वह जमानत पर चल रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कामरेड मट्टू के नेतृत्व में रिलांयस माल गढ़शंकर के समक्ष लगाया धरना 75 वें दिन भी जारी काले कृषि कानूनों के रद्द होने तक संघर्ष जारी रहेगा: गुरदियाल

गढ़शंकर: जिओ सैंटर गढ़शंकर के समक्ष चौधरी सरबजीत सिंह के नेतृत्व में आज धरना लगाया गया। जिसमें कुल हिंद किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष कामरेड दर्शन सिंह मट्टू, जनवादी स्त्री सभा की नेत्री सुभाष...
article-image
पंजाब

एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वालों के खिलाफ पुलिस को पीड़ित द्वारा उपलब्ध कराए गए सबूतों के बावजूद पुलिस द्वारा कार्रवाई ना करने से पीड़ित मिल कर्मचारी परेशान

गढ़शंकर, 31 जुलाई।  स्थानीय तहसील के गाँव रामपुर बिल्लों निवासी एक दिहाड़ी मिल कर्मचारी का एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले आरोपियों के खिलाफ गढ़शंकर पुलिस ने एक महीना बीत जाने के बावजूद कोई...
article-image
पंजाब

साजिश नाकाम टारगेट किलिंग की : जग्गू भगवानपुरिया गैंग के 5 गुर्गे गिरफ्तार; हथियार भी बरामद

बटाला। पंजाब पुलिस ने अमेरिका आधारित हुसनदीप सिंह की ओर से चलाए जा रहे जग्गू भगवानपुरिया गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर टारगेट किलिंग की साजिश को नाकाम कर दिया है। आरोपितों के...
article-image
पंजाब

हरपुरा ने देशवासियों को दीवाली, बंदी छोड़ दिवस व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी

चंड़ीगढ़। आल इंडिया जाट महासभा के राष्ट्रीय बरिष्ठ उपाध्यक्ष व पंजाब के अध्य्क्ष हरपाल सिंह हरपुरा ने देशवासियों को दीवाली,बंदी छोड़ दिवस व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा...
Translate »
error: Content is protected !!