नशा तस्कर ने नौजवान को मारी गोली :

by

पायल: 26 जुलाई :
हलका पायल के गांव मलीपुर में चिट्टा तस्कर द्वारा नशीला पाउडर खरीदने गए नौजवान के साथी को तस्कर द्वारा गोली मार कर जख्मी किए जाने की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई। जिससे पुलिस हरकत में आ गई।
जख्मी नौजवान सुखदेव सिंह वासी मकसूदड़ा ने बताया कि गांव चणकोइयां का सोनू बिल्ला, जो उसका मोटरसाइकिल लेकर गया था, का उसको फोन आया कि उसका पवन उर्फ पीत वासी लुधियाना हाल वासी मलीपुर के साथ झगड़ा हो गया। जबकि वह वहां पहुंचा तो वह आपस में बहस रहे थे।
उसने दोनों को लडऩे से हटाने की कोशिश की तो तैश में आए पवन उर्फ पीत ने उसके पेट में गोली मारने की कोशिश की तो उसने अपना बचाव करते हुए उसकी पिस्तौल पर हाथ मारा जिसकी सीधी गोली उसके पैर में जा लगी। उसे तुरंत उसका साथी सिविल अस्पताल पाया लाया गया, जहां गोली पैर में फंसी होने पर डाक्टरों द्वारा उसे रैफर कर दिया गया जो उपचाराधीन है।
गौरतलब है कि सोनू बिल्ले की चिट्टे के तस्कर पवन उर्फ पीत के साथ आधा ग्राम चिट्टा कम देने के पीछे बहस हुई थी। यह भी पता लगा है कि दूसरे पक्ष द्वारा जख्मी नौजवान पर राजीनामा करने के लिए दबाव डाला जा रहा है, जबकि जख्मी नौजवान कानून से इंसाफ लेने के लिए प्रयासरत है।
इस घटना संबंधी एसएचओ लखवीर सिंह के साथ बात की गई तो उन्होंने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि जख्मी नौजवान के बयानों के बाद ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिसे सिविल अस्पताल पायल के डाक्टरों द्वारा प्राथमिक सहायता देकर खन्ना तथा खन्ना से लुधियाना रैफर कर दिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हाथों में लाल रंग का चूड़ा : युवती का नग्न अवस्था में क्षत-विक्षप्त शव पुलिया के नीचे मिला

रोहित जसवाल। गगेरट  : हिमाचल प्रदेश में एक और मर्डर हुआ है।  ऊना जिले में एक नाले में पुलिया के नीचे पुलिस को एक युवती की लाश मिली है। पुलिस को अंदेशा है कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री 24 को बड़सर में करेंगे करोड़ों के उदघाटन-शिलान्यास

एएम नाथ।  हमीरपुर 23 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 24 अक्तूबर को बड़सर का दौरा करेंगे। प्रवास कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 24 अक्तूबर को सुबह करीब 11ः25 बजे बुंबलू पहुंचेंगे और हैलीपैड का...
article-image
पंजाब

Lohri Celebrated with Grandeur at

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.15 : Lohri was celebrated with great enthusiasm at Sant Baba Dalip Singh Memorial Khalsa College Domeli, an educational institution run by the Shiromani Gurdwara Parbandhak Committee.College Principal Dr. Gurnam Singh Rasulpur, along...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जम्मू-कश्मीर में सेना और आतंकियों में जारी मुठभेड़ : जवानों ने पाकिस्तानी जैश के आतंकवादियों को घेर रखा, ताबड़तोड़ गोलीबारी जारी

आतंकियो की हलचल पर भारतीय सेना की पैनी नजर एएम नाथ। जम्मू : जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर भारतीय सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। जानकारी मिल रही है कि...
Translate »
error: Content is protected !!