नागरिक समस्याओं के त्वरित निपटारे को लेकर नगर निगम ऊना ने लगाया समाधान शिविर

by
रोहित जसवाल। ऊना, 10 नवम्बर : नगर निगम ऊना की ओर से नागरिकों की शिकायतों के त्वरित निपटारे के उद्देश्य से सोमवार को वार्ड नंबर-3 रैंसरी में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगर निगम की टीम के सिविल इंजीनियर आदित्य पाठक, अर्बन प्लानर अंजु सोनी, सामुदायिक प्रबंधक मुनीश एवं बबली सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों की समस्याओं को सुना तथा कई मुद्दों का समाधान मौके पर ही सुनिश्चित किया।
शिविर के दौरान जल निकासी, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत, निर्माण कार्यों से जुड़ी दिक्कतों तथा सफाई व्यवस्था से संबंधित शिकायतों का निपटारा किया गया।
इस अवसर पर रैंसरी की प्रधान बलविंदर कौर, पंचायत सचिव मनोज सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
वहीं, नगर निगम ऊना के संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए समाधान सेल का अधिक से अधिक उपयोग करें, जिससे नगर क्षेत्र की स्वच्छता एवं विकास कार्यों में और अधिक सुधार लाया जा सके। संयुक्त आयुक्त ने यह भी बताया कि आज कोटला कलाँ ,आर्यनगर लालसिंगी ,झलेड़ा में भी समाधान शिविर लगाये गए और आगे भी आगामी दिनों में नगर निगम के सभी वार्ड में समाधान शिविर लगाये जाएँगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

10 गिरफ़्तार : पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ सांझे ऑपरेशन में नशा तस्करी सिंडिकेट का किया पर्दाफाश

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा- निर्देशों पर नशों विरुद्ध शुरु की जंग के अंतर्गत बड़ी कामयाबी हासिल करते हुये पंजाब पुलिस की एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ( ए. एन. टी. एफ.) ने केंद्रीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा के लक्ष्य 400 पार को भाजपा के पन्ना प्रमुख पूरा करेंगे – अविनाश राय खन्ना

हमीरपुर :  भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के जसवा परागपुर मंडल के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाग लिया। उन्होंने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के लक्ष्य 400...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर संवैधानिक व्यवस्थाओं की धज्जियां उड़ा रही सरकार : जयराम ठाकुर

पंचायत चुनाव के मामले में राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशों के विपरीत ही चलती रही सरकार हिमाचल की कबड्डी वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ियों से मिले जयराम ठाकुर, ली सेल्फी एएम नाथ। धर्मशाला :  विधानसभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पौंग बांध विस्थापित परिवारों के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए एक लाख रुपये तक की सहायता: कुलवीर सिंह राणा

एएम नाथ । धर्मशाला, 24 अगस्त: उपायुक्त (राहत एवं पुनर्वास) राजा का तालाब कुलवीर सिंह राणाा ने जानकारी देते हुए बताया है कि पौंग बांध विस्थापित विकास एजेंसी (पौड़ा) फंड कमेटी के निर्णय के...
Translate »
error: Content is protected !!