सदरपुर में अवैध माइनिंग युद्धस्तर पर : 20 से 25 फीट गहराई तक की जा रही है अवैध माइनिंग

by

गढ़शंकर, 10 नवम्बर :  माइनिंग माफिया दुआरा गांव सदरपुर में  20 से 25 फीट गहरी अवैध माइनिंग की गई है। और यह निरंतर जारी है। यह माइनिंग क्रशर मालिक के कारिंदों द्वारा की गई बताई जा रही ही।

अवैध माइनिंग  रात के अंधेरे में माइनिंग  माफिया करता हैं और दिन भर अपनी मशीनरी के साथ गायब रहते हैं, लेकिन जैसे ही रात होती है, इनकी गतिविधियों के कारण जंगल में मंगल हो जाता है। अवैध माइनिंग माफिया ने इस जगह से लगभग 15 एकड़ भूमि में लगभग 20/25 फीट पत्थर का खनन किया है और यह लगातार जारी है। अगर इस क्षेत्र की जांच की जाए तो पिछले कुछ वर्षों से लगभग 80/70 एकड़ भूमि में अवैध माइनिंग किया गया है और लगातार माइनिंग की जा रही है। क्रशर मालिक और माइनिंग विभाग के अधिकारी इसलिए मेहरबान हैं क्योंकि उक्त व्यक्ति ने पहले भी यहां बड़े पैमाने पर अवैध माइनिंग किया था और उक्त क्रशर संचालक के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया था। इस संबंध में जब एसडीओ माइनिंग गढ़शंकर हरकमल हीरा से बात की गई तो उन्होंने माना कि जो माइनिंग की जा रही है, वह अवैध है तथा उन्होंने क्रशर संचालक को पहले ही इसे रोकने के लिए कहा था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पटवारी व नंबरदार गुरइकबाल सिंह को 2500 रुपये की रिश्वत लेते हुए विधायक जगतार सिंह दलायपुरा ने पकड़ा

माछीवाड़ा उप-तहसील में विधायक जगतार सिंह दलायपुरा के अचानक दौरे के समय हंगामा मच गया। मिली खबर के अनुसार इस दौरान हलका विधायक ने यहां तैनात पटवारी व नंबरदार गुरइकबाल सिंह को 2500 रुपये...
article-image
पंजाब

आगामी विधानसभा चुनावों के बाद पंजाब में लहराएगा भाजपा का परचम : खन्ना

आप सरकार से हताश जनता पंजाब में भाजपा की सरकार स्थापित करने का बना चुकी मन होशियारपुर 1 जून :  पूर्व सांसद व भाजपा जिला पूर्वी मंडल के प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने आगामी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारतीय छात्रों और कामगारों को भी अपने भविष्य को लेकर चिंता लगी सताने : ट्रूडो के तुगलकी फरमान से कनाडा में बवाल, सड़कों पर उतरे विदेशी छात्र

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने एक पोस्ट ने वहां रहने वाले विदेशी छात्रों की मुश्किलें खड़ी कर दी। कनाडा में पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्रों और कामगारों को भी अपने भविष्य को लेकर...
Translate »
error: Content is protected !!