नामांकन के चौथे दिन होशियारपुर में 11 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन

by

अब तक 29 उम्मीदवारों की ओर से दाखिल करवाए गए नामांकन पत्र: जिला चुनाव अधिकारी
1 फरवरी तक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक दाखिल करवाए जा सकते हैं नामांकन पत्र
30 जनवरी को छुट्टी होने के कारण नहीं प्राप्त किए जा सकेंगे नामांकन पत्र
होशियारपुर, 29 जनवरी:
डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि नामांकन के चौथे दिन आज 11 उम्मीदवारों की ओर से विधान सभा चुनाव संबंधी नामांकन  पत्र दाखिल करवाए गए हैं। उन्होंने बताया कि विधान सभा क्षेत्र 039- मुकेरियां के लिए आम आदमी पार्टी की ओर से श्री गुरध्यान सिंह व श्रीमती प्रभजोत कौर ने नामांकन पत्र भरे हैं। उन्होंने बताया कि 042- शाम चौरासी विधान सभा क्षेत्र के लिए आम आदमी पार्टी की ओर से श्री रवजोत सिंह व श्री गुरनाम सिंह ने नामांकन पत्र भरा, बहुजन समाज पार्टी की ओर से श्री मोहिंदर सिंह ने नामांकन दाखिल किया जबकि 043- होशियारपुर विधान सभा क्षेत्र के लिए बहुजन समाज पार्टी की ओर से श्री वरिंदर सिंह, सर्व सांझी पार्टी की ओर से श्री नरेश सग्गड़ व श्रीमती संदीपनी सग्गड़ और डैमोक्रेटिक पार्टी की ओर से श्री ओम प्रकाश जख्खू ने नामांकन दाखिल करवाए हैं। उन्होंने बताया कि विधान सभा क्षेत्र 044-चब्बेवाल के लिए समाज भलाई मोर्चा(आजाद) की ओर से श्री दविंदर कुमार व विधान सभा क्षेत्र 045- गढ़शंकर के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से श्रीमती निमिशा मेहता ने नामांकन पत्र दाखिल करवाया। उन्होंने बताया कि 040- दसूहा, 041- उड़मुड़ के लिए कोई भी नामांकन पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।
जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि नामांकन के तीसरे दिन तक 18 उम्मीदवारों की ओर से नामांकन पत्र दाखिल करवाए गए थे, जिसके चलते अब तक 29 नामांकन दाखिल हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित मापदंडों के अनुसार उम्मीदवार सहित तीन व्यक्तियों को ही रिटर्निंग अधिकारी के कमरे में दाखिल होने की आज्ञा होगी, जहां नामांकन पत्र प्राप्त किए जाने है। उन्होंने बताया कि 1 फरवरी तक सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकते हैं, जबकि 30 जनवरी को छुट्टी होने के कारण नामांकन पत्र प्राप्त नहीं किए जाएंगे। इसके अलावा 29 जनवरी दिन शनिवार को नामांकन पत्र किए जाएंगे।
जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि विधान सभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में सुबह 11 बजे के बाद दोपहर 3 बजे तक प्राप्त किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की पड़ताल 2 फरवरी को सुबह 11 बजे होगी व नामांकन पत्र 4 फरवरी 2022 को बाद दोपहर 3 बजे से पहले वापिस लिए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि मतदान 20 फरवरी को सुबह 8 बजे से सांय 6 बजे तक होगा व वोटों की गिनती 10 मार्च 2022 को की जाएगी।
श्रीमती रियात ने बताया कि विधान सभा क्षेत्र चब्बेवाल के लिए कमरा नंबर 111, कोर्ट रुम, कार्यालय अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) पहली मंजिल, जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स होशियारपुर में प्राप्त किए जाएंगे। इसके अलावा विधान सभा क्षेत्र मुकेरियां के लिए एस.डी.एम कार्यालय, कोर्ट रुम ग्राउंड फ्लोर मुकेरियां, विधान सभा क्षेत्र दसूहा के लिए एस.डी.एम कार्यालय, कोर्ट रुम, दसूहा, विधान सभा क्षेत्र उड़मुड़ के लिए कार्यालय अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) होशियारपुर, विधान सभा क्षेत्र शाम चौरासी के लिए कार्यालय नगर निगम होशियारपुर, स्वामी विवेकानंद भवन, नजदीक न्यू धोबी घाट चौक, होशियारपुर, विधान सभा क्षेत्र होशियारपुर के लिए एस.डी.एम कार्यालय, कोर्ट रुम, होशियारपुर व विधान सभा क्षेत्र गढ़शंकर के लिए एस.डी.एम कार्यालय, कोर्ट रुम, गढ़शंकर बनाए गए हैं।
श्रीमती अपनीत रियात ने बताया किउम्मीदवार की ओर से नवीनतम फार्म 26, हल्फिया बयान आनलाइन भी भरा जा सकता है। मुख्य चुनाव अधिकारी या जिला चुनाव अधिकारी की वैबसाइट से इसका प्रिंट लिया जा सकता है और नोटराइजेशन के बाद रिटर्निंग अधिकारी के पास इसे नामांकन फार्म सहित जमा करवाया जाना है। उन्होंने बताया कि सामान्य वर्ग के लिए नामांकन फीस 10 हजार रुपए व रिजर्व कैटागिरी(एस.सी, एस.टी) के लिए नामांकन फीस 5 हजार रुपए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुुनाव आयोग की ओर से विधान सभा चुनाव में उम्मीदवार की ओर से अधिकतम 40 लाख रुपए तक खर्च किए जा सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूरी जिंदगी की कमाई : रक्षाबंधन पर विनेश ने भाई को बांधी राखी, गिफ्ट में मिला 500 के नोट की गड्‌डी

पेरिस ओलंपिक 2024 से भारत लौटने के बाद से विनेश फोगाट को हर तरफ से प्यार मिल रहा है. महिलाओं की 50 किलोग्राम कुश्ती के फाइनल में अयोग्य घोषित होने के कारण विनेश शनिवार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पाकिस्तान ने भारत के चंडीगढ़ समेत 15 शहरों पर दागे ड्रोन-मिसाइल : S-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने ऐसे किया फेल

भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है।  बौखलाए पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़,  उत्तरलाई और भुज सहित...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बल्ह के जंगल में दोस्तों संग पार्टी कर रहे युवक को लगी रहस्यमयी गोली, PGI रेफर

एएम नाथ। रिवालसर : जिला मंडी के ऊपरी बल्ह क्षेत्र में दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करना एक युवक को उस वक्त बेहद महंगा पड़ गया, जब रात के अंधेरे में उसे एक रहस्यमयी गोली...
article-image
पंजाब

मोटरसाइकिल सवार से 117 ग्राम नशीला पाउडर बरामद, मुकदमा दर्ज।

गढ़शंकर, 7 नवंबर :  गढ़शंकर पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार मोहम्मद अहसान पुत्र मोहम्मद सादिक निवासी वार्ड नंबर 2, माहला जोडिया, गढ़शंकर को 117 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत...
Translate »
error: Content is protected !!