नाम ‘सुक्खू और काम दुक्खू’, कांग्रेस तालाबंदी की सरकार – कांग्रेस सरकार के पास इसका कोई जवाब नहीं है कि स्कूल बंद क्यों किए : हिमाचल भाजपा

by

नाहन, 19 अगस्त । हिमाचल प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल रविवार को नाहन पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस की सुक्खू सरकार पर जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि उनका “नाम सुक्खू है लेकिन काम दुक्खू वाला है”। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मौजूदा कांग्रेस सरकार केवल संस्थानों को बंद करने का कार्य कर रही। उन्होंने प्रदेश के लगभग 800 स्कूल बंद कर दिए हैं, सुक्खू सरकार का यही फार्मूला है। स्कूल चलने चाहिए और शिक्षा आगे बढ़नी चाहिए, लेकिन उनकी सरकार स्कूल बंद कर रही है।

डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के पास इसका कोई जवाब नहीं है कि स्कूल बंद क्यों किए हैं? अटल आदर्श विश्वविद्यालय को हमने बनाया है, लेकिन सरकार उसे नहीं चलाएगी, उसको आउटसोर्स पर दे रही है। सरकार के पास बड़ी मात्रा में शिक्षा संस्थान हैं, लेकिन वह उन्हें चलाना नहीं चाहती है। सरकार ने 400 बसों के रूट भी बंद कर दिए है, जो छोटे-छोटे गांवों में जाया करती थी। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस की सुक्खू सरकार जनता की चिंता नहीं कर रही है। वह सिर्फ अपने लाभ की चिंता कर रही है। पानी के बिलों में ग्रामीणों को मिलने वाली रियायत बंद कर दी, बिजली में मिलने वाली रियायत बंद कर दी, पेंशनरों के मेडिकल बिल बंद कर दिए। स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, दफ्तर सब बंद कर दिए। राजकीय प्राथमिक पाठशाला ढोलसरी को बंद करके उसके बच्चों को जंगला भूड स्कूल भेजा जा रहा है। इसी प्रकार बकारला स्कूल को बंद करके उसके बच्चों को सुरला स्कूल में और नगोली स्कूल को बंद करके उसके बच्चों को तालों भेजा जा रहा है।

उन्होंने नाहन के कांग्रेस नेताओं को कहा कि वे एक बार स्वयं ढोलसरी से जंगला भूड जाकर वापस आ जाएं तो स्कूल जरूर बंद कर देना, क्योंकि ढोलसरी से जंगला भूड का 8 किलोमीटर का पैदल रास्ता चढ़ाई, उतराई, खराब रास्तों और जंगलों से घिरा है। सरकार ने कालाअम्ब की तहसील बंद की, पंजाहल, सैनवाला और त्रिलोकपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंद किए, पांच पटवार सर्कल, तीन डिस्पेंसरी बंद की और अब स्कूल बंद करके नाहन की जनता को बहुत बड़ा इनाम दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर के आपदा प्रभावित इलाकों का किया संयुक्त निरीक्षण : भूस्खलन के स्थाई समाधान को लेकर कार्य योजना तैयार करने के दिए निर्देश

भरमौर , (चंबा) 17 अगस्त : उपायुक्त अपूर्व देवगन एवं अतिरिक्त उपायुक्त भरमौर नवीन तंवर ने आज जनजातीय उपमंडल भरमौर के तहत होली क्षेत्र के भूस्खलन आपदा प्रभावित क्षेत्र कुलेठ, सलूण एवं पटोला तथा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

SC/ST एक्ट में जमानत तभी, जब स्पष्ट रूप से यह साबित हो कि आरोपी के खिलाफ प्रथम द्रष्टया कोई मामला न बनता हो…. CJI ने खींची लक्ष्मण रेखा, हाई कोर्ट का फैसला पलटा

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने हाल ही में एक फैसला सुनाते हुए कहा है कि दलितों के खिलाफ उत्पीड़न से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

12 छात्र निष्कासित : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने हिंसा में शामिल होने के कारण किया निष्कासित

शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय प्रशासन ने बुधवार को विश्वविद्यालय से 12 छात्रों को निष्कासित कर दिया है। इन छात्रों को सोमवार की हिंसा में शामिल होने के कारण निष्कासित किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC ने सड़क सुरक्षा को लेकर संबंधित विभाग से की बैठक : दुर्घटना संभावित स्थलों को चिन्हित कर सुधारने के दिए निर्देश

ऊना, 21 दिसम्बर – उपायुक्त राघव शर्मा की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सड़क सुरक्षा को लेकर एनएच पर दुर्घटना संभावित स्थलों को चिन्हित कर उन्हें...
Translate »
error: Content is protected !!