नालागढ़ पुलिस ने लुधियाना के दो युवकों से 14.07 ग्राम हैरोइन बरामद कर किया गिरफ्तार

by

सोलन, 12 अप्रैल  । पंजाब के लुधियाना निवासी दो युवकों से नालागढ़ पुलिस ने कार की तलाशी में हैरोइन बरामद कर गिरफ्तार किया है । जिले के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में वीरवार देर शाम पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कार में सवार दो युवक इस क्षेत्र में हैरोइन बेचने की फिराक में घूम रहे हैं ।  सूचना के आधार पर पुलिस ने नाका लगाकर कार नम्बर सी एच01बीयू-4916 को रोका व इसकी तलाशी ली गई, जिसमें उन्हें 14.07 ग्राम हैरोइन बरामद हुई । पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर कानूनी करवाई अमल में लाई है ।

इस बाबत एसएचओ नालागढ़ श्याम लाल ने बताया कि वीरवार देर शाम मिली सूचना के आधार पर सफेद रंग की स्विफ्ट कार को रोककर उसमें सवार दो युवकों की तलाशी ली गई थी । जिसमें उन्हें नशीला पदार्थ बरामद हुआ है ।  उन्होंने कहा कि हिरासत में लिए गए आरोपियों की पहचान जगदीश सिंह पुत्र अंग्रेज सिंह व गुरप्रीत सिंह पुत्र जोगा सिंह निवासी मछीवाड़ा पंजाब के रूप में हुई है । जिनके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज कर हिरासत में लिया गया है । दोनों को शुक्रवार को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कालेज में विश्व रंगमंच दिवस मनाया

गढ़शंकर :  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में भाषाएं विभाग के तत्वावधान में प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह की अगुवाई में विश्व रंगमंच दिवस का आयोजन किया गया। इस समारोह में थीएटर से जुड़े...
article-image
पंजाब

मल्टीपर्पज हैल्थ इम्पालायज युनियन की वार्षिक गतिविधियों का कलैंडर जारी

गढ़शंकर । मल्टीपर्पज हैल्थ इम्पालायज युनियन होशियारपुर के प्राईमरी हैल्थ सैंटर पोसी के प्रतिनिधियों दुारा वार्षिक कलैंडर पीएचसी पोसी के एसएमओ डा. रघवीर सिंह दुारा जारी किया गया। इस समय युनियन के अध्यक्ष अमनदीप...
article-image
पंजाब

मूसेवाला के कत्ल की साजिश में पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े 2 आरोपी शामिल

चंडीगढ़: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की आंच पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री तक पहुंच गई है। मानसा पुलिस ने मूसेवाला हत्याकांड में 2 और आरोपियों को नामजद किया है। यह दोनों म्यूजिक इंडस्ट्री से ही...
Translate »
error: Content is protected !!