नावर के विकास में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

by

सड़क, बागवानी, पर्यटन और शिक्षा को प्राथमिकता; नावर की 11 सड़क परियोजनाओं पर खर्च हो रहे 100 करोड़ रुपये

एएम नाथ।  नावर/शिमला, 10 अगस्त। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि नावर क्षेत्र के विकास में धन की किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। प्रदेश सरकार क्षेत्र में सड़क, बागवानी, पर्यटन और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ा रही है।

शिक्षा मंत्री अपने एक दिवसीय नावर प्रवास के दौरान विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण करने के बाद नावर में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विकास एक निरंतर प्रक्रिया है और सरकार इसी सोच के साथ क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दे रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार का राजनीतिक भेदभाव नहीं किया जा रहा है।

नावर की 11 सड़क परियोजनाओं पर 100 करोड़ रुपये खर्च

रोहित ठाकुर ने कहा कि जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के सुदृढ़ीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विधानसभा क्षेत्र में सड़क क्षेत्र से जुड़ी 50 से अधिक परियोजनाओं के लिए करीब 550 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इनमें नावर क्षेत्र की 11 परियोजनाएं भी शामिल हैं, जिन पर करीब 100 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत नावर क्षेत्र की सात सड़कों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण पर करीब 60 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके अलावा क्षेत्र की तीन सड़कों के लिए नाबार्ड के तहत करीब 25 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है।

कुठाड़ी पंचायत की खदराला सड़क के लिए स्पेशल सेंट्रल असिस्टेंस प्लान के तहत 9.50 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसी योजना के तहत घणासीधार-खदराला सड़क को भी पक्का किया गया है।

टिक्कर-टूनाधार सड़क का निरीक्षण

नावर प्रवास के दौरान शिक्षा मंत्री ने निर्माणाधीन शहीद नाथूराम टिक्कर-टूनाधार सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

उन्होंने बताया कि सड़क का निर्माण करीब 9.66 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि यह सड़क क्षेत्र के लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसके निर्माण से यातायात सुविधा बेहतर होने के साथ-साथ बागवानी और अन्य आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

बागवानी और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

शिक्षा मंत्री ने कहा कि नावर क्षेत्र बागवानी की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। बागवानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने और उनकी उपज को आसानी से मंडियों तक पहुंचाने के लिए सड़क नेटवर्क को मजबूत किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि नावर में पर्यटन की भी अपार संभावनाएं हैं। क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन क्षमता को देखते हुए आने वाले वर्षों में पर्यटन विकास के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

शिक्षा क्षेत्र में भी सरकार का फोकस

रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को मजबूत करने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और प्रदेश ने राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (NAS) में देश में तीसरा स्थान हासिल किया है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स में देश के शीर्ष छह राज्यों में शामिल रहा है और प्रदेश को पूर्ण साक्षर राज्य के रूप में भी पहचान मिली है।

दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए शिक्षा व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में नावर क्षेत्र में चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स शुरू करने का निर्णय लिया गया है। मंत्री ने कहा कि इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे।

अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा

नावर में शिक्षा मंत्री ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को योजनाओं और परियोजनाओं का लाभ जल्द मिल सके।

उन्होंने विकास कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के भी निर्देश दिए।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र चौहान, पंचायत समिति अध्यक्ष रोहड़ू ज्ञानपति, स्थानीय पंचायत प्रधान चंद्र प्रकाश, उपप्रधान ईश्वर चौहान, बीडीसी सदस्य अमन चौहान सहित पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधि, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बीएसएफ इंस्पेक्टर के खिलाफ सात साल की बच्ची से बलात्कार के आरोप में मामला दर्ज

होशियारपुर  : पंजाब के होशियारपुर में बीएसएफ के सहायक प्रशिक्षण केंद्र में तैनात एक इंस्पेक्टर के खिलाफ सात साल की बच्ची से बलात्कार के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

’प्लास्टिक मुक्त मंदिर’ डीसी ने लॉंच किया प्रोजेक्ट : कांगड़ा के डीसी डॉ. निपुण जिंदल ने श्री चामुंडा नन्दिकेरूवर धाम में मंदिरों के लिए फूलों की नर्सरी और फूलों की खेती परियोजना का शुभारंभ

धर्मशाला, 6 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर आज सोमवार को उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने श्री चामुंडा माता मंदिर से ‘प्लास्टिक मुक्त मंदिर’ प्रोजेक्ट की शुरुआत की। इसके तहत उन्होंने आज...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फ्रीजर से चार बच्चों के मिले थे शव : बच्चे जिंदा पैदा हुए थे या नहीं, जांच करने वाले अधिकारियों को यह नहीं पता चला : महिला के खिलाफ आपराधिक आरोप नहीं लगाने का फैसला

साल 2022 में एक फ्रीजर से चार बच्चों के शव मिले थे। इस मामले में एक 69 वर्षीय महिला पर आरोप लगाए गए थे। हालांकि, अब सफोल्क काउंटी के जिला अटॉर्नी ने घोषणा की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सैनिकों के सम्मान से खिलवाड़ कर रही कांग्रेस सरकार, वीर नारियों को भुगतान के लिए गिड़गिड़ाने पर मजबूर किया : राजिंदर राणा

देश के लिए जान देने वालों को भी न्याय नहीं दे पाई सुक्खू सरकार, सैनिक परिवारों से विश्वासघात एएम नाथ। हमीरपुर :  भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता राजिंदर राणा ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस...
Translate »
error: Content is protected !!