नाहन में जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत’’ कार्यक्रम हुआ आयोजित, उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने किया शुभारंभ…साकारात्मक सोच को अपनाएं और नशे को हमेशा नो कहे : DC प्रियंका वर्मा

by
एएम नाथ। नाहन 18 जुलाई। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज संस्कृत महाविद्यालय नाहन में आयोजित हुए जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत’’ प्रतियोगिता कार्यक्रम का बतौर मुख्य अतिथि विधिवत शुभारंभ किया।May be an image of one or more people, people smiling, dais and text
इस अवसर पर उन्होंने नशे के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला तथा अपने अनुभव भी सांझा किए। उन्होंने कहा कि समाज में अपनी अलग पहचान बनाने, आगे बढने की होड़ तथा किसी भी प्रतियोगिता मेें अच्छा परिणाम लाने की दौड़ जैसे कई कारण हो सकते है जिससे आज का युवा डिपै्रशन की स्थिति में नशे की ओर बढता जा रहा है। उन्होंने युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि अच्छा परिणाम न आने पर दबाव में न आएं बल्कि कामयाब न होने के कारणों को जानने का प्रयास करें तथा अपनी कमियों को दूर करें और आगामी समय के लिए अपनी रणनीति में बदलाव लाएं।
उपायुक्त ने कहा कि नशा का वास्तविक मतलब नाश है, जोकि स्वास्थ्य के साथ-साथ चरित्र, भविष्य, परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। आपका आज लिया गया निर्णय ही भविष्य निर्धारित करता है। इसलिए सकारात्मक सोच को अपनाए और नशे को हमेशा नो कहे। उन्होंने कहा कि जितना अधिक युवा नशे के प्रति जागरूक होगा मेरा जिला भी उतना ही जागरूक बनेगा।
इस दौरान उपायुक्त ने युवाओं से संवाद कर नशे के प्रति जन जागरूकता व युवाओं के नशे की ओर बढते रूझान के कारणों को जानने का भी प्रयास किया।May be an image of one or more people, people smiling and text
कार्यक्रम के समापन अवसर पर पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सच्चा मित्र अथवा साथी वो है जो बुराई से रोके न कि बुराई में साथ देने के लिए प्रेरित करें इसलिए अच्छी संगत का चुनाव करें। उन्होंने कहा कि नशे की शुरूआत छोटे नशे से शुरू होकर धीरे-धीरे बढ़ती जाती है। आज के दौर में सिनथेटिक ड्रग्स का इस्तेमाल ज्यादा हो रहा है जिसे एक बार लेने से ही व्यक्ति इसका आदी हो जाता है। उन्होंने युवाओं से आवाहन करते हुए कहा कि यदि आपके आस-पास या आपकी नजर में कोई भी नशा संबंधित गतिविधी हो रही हो तो उसकी जानकारी पुलिस विभाग के साथ सांझा करें। पुलिस विभाग द्वारा सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाती है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने संस्कृत कॉलेज नाहन की पत्रिका ‘‘रसालः’’ का विमोचन भी किया।
कार्यक्रम के दौरान नशा न करने को लेकर युवाओं ने शपथ ग्रहण की।May be an image of one or more people and dais
कार्यक्रम के उपरांत प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए।
जिला युवा अधिकारी अमृषा शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा अवगत करवाया कि इस जिला स्तरीय कार्यक्रम के अंतर्गत 8 प्रतियोगिताओं- लोक नृत्य, लोक संगीत, भाषण, नुक्कड़ नाटक, स्लैम पोएट्री, पेंटिंग, ऑनलाइन रील निर्माण एवं ऑनलाइन स्लोगन लेखन का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 190 प्रतिभागियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करना तथा विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।
उन्होंने बताया कि आज जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे।
08 प्रतियोगिता में ये रहे विजेता-
लोक नृत्य प्रतियोगिता में राजकीय संस्कृत कालेज नाहन, प्रथम, युथ क्लब राजगढ़ द्वितीय, राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब तृतीय स्थान पर रहा।
लोक संगीत प्रतियोगिता में स्नेहा प्रथम तथा निहारिका व टीम दूसरे स्थान पर रही।
भाषण प्रतियोगिता में ऋषभ पहले स्थान पर तथा शिवम दूसरे व सुनयना तीसरे स्थान पर रही।
नुक्कड़ नाटक में राइजिंग स्टार नाहन प्रथम तथा संस्कृत महाविद्यालय द्वितीय स्थान पर रहा।
स्लैम पोएट्री की प्रतियोगिता में शिवम ने प्रथम स्थान, ऋषभ ने द्वितीय तथा करीना चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार पेंटिंग में जेडीएस युथ क्लब राहोर से प्रभा ठाकुर प्रथम, अभिनव द्वितीय तथा एकता तृतीय स्थान पर रहे।
ऑनलाइन रील निर्माण प्रतियोगिता में मोहम्मद अनास टीम से हर्ष प्रथम तथा संस्कृत कॉलेज नाहन की एनएसएस इकाई द्वितीय तथा अभय शर्मा तृतीय स्थान पर रहे।
स्लोगन लेखन में संस्कृत कॉलेज से वंदना प्रथम, साक्षी द्वितीय तथा राजकीय महाविद्यालय नाहन की वंशिका कुमारी तृतीय स्थान पर रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वर्तमान सरकार के कार्यकाल में ऊना विस को मिलीं करोड़ों की सौगातें: सत्ती

वैश्विक महामारी में भी थमने नहीं दी विकास की रफ्तार ऊना : वर्तमान प्रदेश सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल में ऊना विधानसभा क्षेत्र को करोड़ों रूपये की विभिन्न परियोजनाओं की सौगातें मिली हैं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

साच को मिली उप-तहसील की सौगात, कार्य करना किया शुरू

10 पंचायतों के ग्रामीणों को किलाड़ के चक्करों से मिली मुक्ति मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा हिमाचल दिवस पर की गई थी घोषणा एएम नाथ। पांगी (चंबा) :  जिला चंबा के दुर्गम जनजातीय उपमंडल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भटियात में भाजपा और कांग्रेस पार्टियों से ज्यादा उम्मीदवारों का वर्चस्व

कुलदीप सिंह पठानिया की वजह से ही जाना जाता भटियात विधानसभा क्षेत्र ठाकुर सिंह भरमौरी जी ने भटियात को फिर चर्चा में ला दिया एएम नाथ। चुवाड़ी : चम्बा जिला का भटियात विधानसभा क्षेत्र...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ऊना में माइनिंग पर लगा एक साल के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबंध -अवैध खनन में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी : उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान

रोहित जसवाल/ एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में अवैध खनन को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।  ऊना जिला में माइनिंग पर...
Translate »
error: Content is protected !!