निजी कंपनी द्वारा भरे जाएंगे 15 पद : 24 जून को उप रोजगार कार्यालय चुवाड़ी में आयोजित होगा कैंपस इंटरव्यू : जिला रोजगार अधिकारी

by

एएम नाथ। चम्बा : जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार कार्यालय बालू चंबा के द्वारा उप रोजगार कार्यालय चुवाड़ी में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है जिसमें आईटीसी लिमिटेड जम्मू द्वारा अप्रेंटिसस /ट्रेनी के लिए 15 पदों को भरने के लिए इंटरव्यू लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अप्रेंटिसस/ट्रेनी के लिए शैक्षणिक योग्यता आईटीआई में इलेक्ट्रीशियन, आरएसी, फीटर, मैकेनिस्ट, वायरमैन, इलेक्ट्रॉनिक्स व मोटर मैकेनिक व्हीकल में पास होना अनिवार्य है और आयु सीमा 25 वर्ष तक निर्धारित की गई है तथा चयनित उम्मीदवारों को मासिक वेतन 12 हज़ार रखा गया है।
रोजगार अधिकारी ने बताया कि जॉब लोकेशन जम्मू के ज़िला साम्बा के गांव राख राजपुरा बेरी ब्राह्मण चिन्हित है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व बायोडाटा के साथ निर्धारित तिथि और स्थान पर प्रातः 10:00 बजे उपस्थित हो जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

30 महीने में पैसे तीन गुना करने का दिया झांसा : तीन लोगो को 55 लाख की चपत, कंपनी बंद कर भागा शख्स

बिलासपुर :   देश और प्रदेश में दिन लोग कभी ऑनलाइन तो कभी कम समय में पैसे दोगुना करने और कुछ सस्ते दामों पर महंगी कार खरीदने के नाम पर धोखाधड़ी का शिकार हो रहे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सरकार ने किए 7 HAS अधिकारियों के तबादले

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल सरकार ने प्रदेश मे तैनात 7 HAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। एस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। Share     
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

400 साल पुरानी मूर्ति में मिला क्यूआर कोड : क्यूआर कोड को देखने के बाद हर कोई हैरान

अमेरिका की प्राचीन माया सभ्यता के बारे में आप सब ने सुना और पढ़ा जरूर होगा। यह सभ्यता, और ग्वाटेमाला, मैक्सिको, होंडुरास तथा यूकाटन प्रायद्वीप में स्थापित थी। आपको बता दें कि माया मैक्सिको...
हिमाचल प्रदेश

भेड़पालकों के लिए जागरुकता शिविर 9 मार्च को

ऊना : घूमंतु भेड़पालकों के लिए 9 मार्च को कार्यालय पशु स्वास्थ्य एवं प्रजनन ऊना में एक दिवसीय जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जायेगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए उप निदेशक...
Translate »
error: Content is protected !!