निजी गेस्ट हाउस में मिला पंजाब के व्यक्ति का शव : चिट्टे से मौत की आशंका; दूसरा साथी फरार

by
रोहित जसवाल। कोट कहलूर :  श्री नयना देवी क्षेत्र के एक निजी गेस्ट हाउस में पंजाब के व्यक्ति का शव मिला है। चिट्टे की ओवरडोज से व्यक्ति की मौत की आशंका जताई जा रही है। मृतक की जेब से सिरिंज और सूई बरामद हुई है।
जानकारी के अनुसार श्री नयना देवी के एक निजी गेस्ट हाउस में दो व्यक्ति रुके हुए थे। वहां से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि गेस्ट हाउस में एक व्यक्ति मृत पड़ा हुआ है। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
  मृतक के साथ जो दूसरा व्यक्ति था, वह घटना के बाद मौके से भाग गया है। मौके पर पहुंचने पर एफएसएल विशेषज्ञ को जांच के लिए बुलाया गया। शव की जांच के दौरान मृतक की जेब से एक सिरिंज और एक सुई बरामद की गई। शव पर कोई स्पष्ट चोट के निशान नहीं पाए गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर भेज दिया। वहीं दूसरे व्यक्ति की तलाश की जा रही है। मृतक की पहचान सोमनाथ (50) निवास क्वालिटी चौक प्रीत नगर डाकघर शिमलापुरी जिला लुधियाना पंजाब के रूप में हुई है। उधर, डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब

केवल AAP शासित दो राज्यों में बिजली बिल जीरो : चब्बेवाल रैली में अरविंद केजरीवाल ने किए कई वादे

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल दो दिवसीय पंजाब दौरे पर हैं. इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ उपचुनाव चब्बेवाल में अपनी पार्टी के...
article-image
पंजाब , समाचार

पंकज कृपाल बार एसोसिएशन गढ़शंकर के नौवीं बार अध्यक्ष निर्वाचित : बलविंदर सिंह उपाध्यक्ष और रुपेश खन्ना सचिब गए चुने

गढ़शंकर : बार एसोसिएशन गढ़शंकर के लिए हुए आज चुनाव में एडवोकेट पंकज कृपाल नौंवीं बार अध्यक्ष चुने गए। इसके इलावा बलविंदर सिंह उपाध्यक्ष व रुपेश खन्ना सचिव चुने। इससे पहले सर्बसमिति से मधू...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

मैं गद्दार नहीं हूं, जल्द भारत लौटेंगी और पति नसरुल्लाह भी साथ : अंजू

नई दिल्ली :  भारत से पाकिस्तान गईं अंजू का नया वीडियो सामने आया है. इसमें उन्होंने कहा कि वो गद्दार नहीं हैं और भारत से बहुत प्यार करती हैं. वीडियो में अंजू कहती हैं...
article-image
पंजाब

पंजाब शराब घोटाले में भगवंत मान के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नही की जा रही, कहीं कोई फिक्स मैच तो नहीं खेला जा रहा : सुखबीर सिंह बादल

शिरोमणी अकाली दल, शहीद भगत सिंह की तरह ही राष्ट्र, पंजाब और साम्प्रदायिक सदभाव के लिए प्रतिबद्ध शिरोमणी अकाली दल अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नही करेगा :  सुखबीर सिंह बादल यह बेहद निंदनीय...
Translate »
error: Content is protected !!