निर्धारित मानदंडों के अनुरूप खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाई जाए सुनिश्चित : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

by

फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट के प्रभावी कार्यान्वयन को लेकर बैठक आयोजित

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि ज़िला में फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट को प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने लोगों के स्वास्थ्य के लिहाज से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को निर्धारित मानदंडों के अनुसार सुनिश्चित बनाने के भी निर्देश दिए। उपायुक्त आज ज़िला सलाहकार समिति बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।

मुकेश रेपसवाल ने विभाग के पास उपलब्ध मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब को कार्यशील बनाने के लिए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने को भी कहा। साथ में उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि सभी हित धारकों में जानकारी और जागरूकता को लेकर कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाए।
उन्होंने फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट के विभिन्न प्रावधानों के तहत विभागीय कार्यों की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
बैठक में सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा दीपक आनंद ने बताया कि ज़िला में फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट के अंतर्गत वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान 158 विक्रेताओं को फूड लाइसेंस जारी किए गए। इसके साथ अब तक 50 सामान्य तथा 130 सर्विलांस सैंपल जांच को भेजे गए हैं। जारी वित्त वर्ष के दौरान ज़िला में 61 फूड बिजनेस ऑपरेटर इकाइयों का निरीक्षण भी किया गया।
होटल, रेस्टोरेंट और अन्य फूड बेंडिंग स्थापनाओं से संबंधित जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2024- 25 के दौरान 15 इकाइयों का हाइजीनिक रेटिंग से संबंधित ऑडिट पूर्ण किया गया।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपिन शर्मा ने फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी के साथ स्वागत संबोधन भी रखा।
बैठक में उप अधीक्षक पुलिस जितेंद्र चौधरी, उपनिदेशक उच्च शिक्षा भाग सिंह, उपनिदेशक कृषि भूपेंद्र सिंह, सहायक आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी राकेश कुमार, ओएसडी प्रारंभिक शिक्षा उमाकांत आनंद, अधीक्षक खाद्य आपूर्ति ज्योति सूर्या, व्यापार मंडल चंबा से नरेंद्र महाजन, वीरेंद्र महाजन प्रवीण कुमार सहित समिति सदस्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमकेयर योजना को नहीं किया जाएगा खत्म : इसमें सुधार किया जाएगा – सीएम सुखविंदर सुखू

एएम नाथ। शिमला :   मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज कहा कि परिवार को पांच लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मुहैया कराने वाली हिमकेयर योजना बंद नहीं की जाएगी, बल्कि इसमें सुधार किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

छेड़छाड़ के आरोपी अध्यापक को किया सस्पेंड : अदालत में 15 छात्राओं के हुए बयान दर्ज

एएम नाथ । सिरमौर ।  छात्राओं से अशोभनीय व्यवहार व छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार आरोपी शिक्षक को विभाग ने निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। शिक्षक 48 घंटे से अधिक समय से...
हिमाचल प्रदेश

निःशुल्क कानूनी सहायता के लिए नालसा हेल्पलाइन नम्बर 15100 पर कर सकते हैं संपर्क : सहायक आयुक्त

रोहित भदसाली। ऊना, 9 अक्तूबर. समाज के कमजोर और पिछड़े वर्गों को न्याय दिलाने और कानूनी सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) द्वारा निःशुल्क कानूनी सेवाएं प्रदान की जाती...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भटियात का सर्वांगीण विकास बनाया जा रहा सुनिश्चित : कुलदीप पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने गोला स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत विद्यालय का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से सम्पन्न एएम नाथ। चंबा, ( चुवाड़ी) :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया...
Translate »
error: Content is protected !!