निर्माण कार्य का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश: शाहपुर कालेज में गल्र्स हाॅस्टल का निर्माण कार्य जल्द होगा पूरा: पठानिया

by

शाहपुर, 06 नवंबर। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर कालेज में छात्राओं को शीघ्र ही छात्रावास की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी इसके निर्माण पर 4 करोड़ 79 लाख की राशि व्यय की जा रही है। सोमवार को शाहपुर कालेज में निर्माणाधीन छात्रावास के कार्यों का निरीक्षण करते हुए विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं ताकि छात्राओं को रहने के लिए बेहतर सुविधा मिल सके।
विधायक केवल सिंह पठानिया ने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्यों को लेकर किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जाए तथा समयबद्व कार्यों को पूर्ण किया जाए। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। सभी पंचायतों का बिना किसी भेदभाव के विकास करवाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर शिक्षा की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए भी सरकार कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। उन्होंने कहा कि बच्चों के समग्र विकास के उद्देश्य से खोले जाने वाले राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल सभी अत्याधुनिक सुविधाओं और व्यवस्थाओं से लैस होंगे। इस योजना के कार्यान्वयन के लिए सरकार चरणबद्ध योजना के तहत 300 करोड़ रुपये व्यय करेगी। उन्होंने कहा कि यह सभी स्टेट आॅफ आर्ट स्कूल बनकर तैयार होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा इन स्कूलों का चरणबद्ध तरीके से निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बच्चों के सम्पूर्ण विकास हेतु पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इनमें प्री-प्राईमरी से बारहवीं तक की शिक्षा सुविधा के साथ सभी प्रकार की इन्डोर एवम् आउटडोर खेल सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। जहाँ पानी की समुचित उपलब्धता होगी वहाँ स्वीमिंग पूल का भी प्रावधान किया जाएगा।
इस अवसर पर कालेज की प्रिंसिपल मीनाक्षी दत्ता, प्रधान बबली तथा वरिष्ठ काँग्रेस नेता देवदत शर्मा सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लोगों से रेडक्रॉस समिति को उदारतापूर्वक अंशदान करने का उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया आग्रह

रोहित जसवाल।  नालागढ़ : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गत देर सांय सोलन ज़िला के नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित ज़िला स्तरीय तीन दिवसीय रेडक्रॉस मेले की द्वितीय सांस्कृतिक संध्या में शिरकत की। मुकेश...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सराज छात्र कल्याण संघ के वार्षिक कार्यक्रम आद्यंत में बतौर मुख्यातिथि शिकरत करने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर : बजट सत्र में पूरी मजबूती के साथ करेंगे सरकार की गलत निर्णयों का विरोध, एक साल में ही हो गई कांग्रेस सरकार की दुर्दशा : जयराम ठाकुर

क़तर में फांसी की सज़ा पाए पूर्व नौसैनिकों की रिहाई दुनिया में प्रधानमंत्री की बढ़ती स्वीकार्यता का परिणाम देश मोदी के नेतृत्व में आज बनने जा रहा है विश्वगुरू, विश्व मानचित्र पर मिली नई...
हिमाचल प्रदेश

अवैध खनन : तीन वाहनों के चालान करके जुर्माने के रूप में कुल 14,700

ऊना। अवैध खनन करने पर तीन वाहनों के चालान करके जिला पुलिस ने जुर्माने के रूप में 14,700 रुपये प्राप्त किए गए। यातायात के नियमों की अवहेलना करने पर 121 चालान किए गए। इसमें...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक निर्माण विभाग ब्लैक स्पॉट को करे दुरुस्त – जिला में 268 ब्लैक स्पॉट चिन्हित : रोहित राठौर

जिला रोड सेफ्टी कमेटी की बैठक में बोले अतिरिक्त उपायुक्त एएम नाथ। मंडी, 17 जनवरी :  अतिरिक्त उपायुक्त मंडी रोहित राठौर की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला रोड सेफ्टी कमेटी की बैठक आयोजित की...
Translate »
error: Content is protected !!