निर्वाचन सम्बंधित एक दिवसीय कार्यशाला का किया आयोजन : कार्यशाला की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी( कानून एवं व्यवस्था) की ज्योति राणा ने

by

शिमला 03 जुलाई – मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के दृष्टिगत मतदाता सूचियों को अद्यतन बनाने तथा मतदान केंद्रों के युक्तिकरण तथा इआरओ नेट के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए आज यहाँ बचत भवन शिमला के सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी( कानून एवं व्यवस्था) ज्योति राणा ने की। कार्यशाला में जिला शिमला के समस्त उपमंडल दण्डाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार व निर्वाचन कार्यालय में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यशाला में स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम शिमला बीआर शर्मा, तहसीलदार निर्वाचन राजेंद्र शर्मा व प्रोग्रामर दिलीप हिमराल द्वारा अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया और भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन करने की हिदायत भी दी गई ताकि आगामी निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण व मतदान केंद्रों के युक्तिकरण कार्यों को सुचारु रुप से किया जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सेना भर्ती का लिखित परीक्षा परिणाम घोषित : उर्तीण उम्मीदवार भर्ती कार्यालय मंडी में 10 अक्तूबर को करें रिपोर्ट

मंडी, 06 अक्तूबर । राजीव गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स रोहतक में 25 जुलाई 2023 को आयोजित सिपाई फार्मा तथा सोल्जर टेक नर्सिंग अस्सिस्टेंट की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। यह जानकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल भाजपा ने पूरा किया 9 जिला अध्यक्षों का चुनाव-जानें कहां कौन बना अध्यक्ष?

शिमला : हिमाचल में भाजपा नए जिला अध्यक्षों का चयन करने की मुहिम में लगी है। भाजपा के हिमाचल में 16 संगठनात्मक जिले हैं। इनमें 9 जिलों में सर्वसम्मति से अध्यक्षों का चुनाव कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बजट में समाज के हर वर्ग—किसान, युवा, महिला, कर्मचारी और उद्यमी का विशेष ध्यान रखा गया : सांसद अनुराग शर्मा

एएम नाथ। कुल्लू 29 मार्च :  नवनिर्वाचित सांसद अनुराग शर्मा ने कुल्लू के अटल सदन में पत्रकारवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि कहा हिमाचल का बजट संतुलित, समावेशी और दूरदर्शी है, जिसमें समाज...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब : पंचायत चुनाव की हुई घोषणा, 15 अक्टूबर को वोटिंग, यह है पूरा शेड्यूल

चंडीगढ़. पंजाब में पंचायत चुनाव का ऐलान प्रदेश के चुनाव आयुक्त ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके किया है. पंचायत चुनाव 15 अक्टूबर को होंगे. इसी दिन नतीजों का ऐलान भी किया जाएगा. पंजाब के...
Translate »
error: Content is protected !!