नीतीश सरकार में होंगे 3 उप मुख्यमंत्री ! ये बनेंगे विधानसभा स्पीकर, मंत्रिमंडल का फार्मूला तय, चिराग का बढ़ेगा कद

by

पटना  : बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद एनडीए ने राज्‍य में सरकार गठन पर ध्‍यान केन्द्रित कर दिया है। जनता दल यूनाइटेड के कार्यकारी अध्‍यक्ष संजय झा और केन्‍द्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्‍लन सिंह ने भी शनिवार शाम नई दिल्‍ली में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

वहीं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्‍यक्ष चिराग पासवान, हिन्‍दुस्‍तानी आवाम मोर्चा के अध्‍यक्ष संतोष सुमन, रालोमा के उपेंद्र कुशवाहा और अन्‍य कई नेताओं ने जनता दल यूनाइटेड के अध्‍यक्ष और बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार से पटना में मुलाकात की। इस बीच रविवार शाम जदयू के नवनिर्वाचित विधायकों से सीएम नीतीश मिल सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार राज्‍य मंत्रिमंडल की अंतिम बैठक सोमवार होने की संभावना है। इसमें मंत्रिमंडल भंग करने की सिफारिश की जाएगी। जनता दल यूनाइटेड ने अपने नव-निर्वाचित सभी 85 विधायकों को पटना बुलाया है। सोमवार को जनता दल यूनाइटेड विधानमंडल दल की बैठक होगी, जिसमें नीतीश कुमार को विधानमंडल दल का नेता चुना जाएगा। बाद में एनडीए के घटक दलों की बैठक होगी और सभी विधायक सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को विधायक दल के नेता के रूप में चुन सकते हैं।

नए मंत्रिमंडल का फार्मूला

नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री होने के साथ ही अगली एनडीए सरकार में दो से तीन उप मुख्यमंत्री का फार्मूला हो सकता है। वहीं सबसे ज्यादा मंत्री भाजपा के होने की संभावना है। सूत्रों के हवाले से बीजेपी के 15 से 16 विधायक मंत्री बन सकते हैं। इसके अलावे जेडीयू से 14 मंत्री बन सकते हैं। वहीं चिराग पासवान की लोजपा को 3 मंत्री पद मिल सकता है जबकि जीतनराम मांझी की हम और उपेंद्र कुशवाहा की रालोमो के एक विधायक मंत्री बन सकते हैं। मंत्रिमंडल गठन में जातीय समीकरणों पर

डिप्टी सीएम और स्पीकर पर बड़ा फैसला

नीतीश कुमार के सीएम बनने के साथ ही दो डिप्टी सीएम भाजपा से होने की प्रबल संभावना है। सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं विधानसभा स्पीकर के रूप में किसी वरिष्ठ नेता को जिम्मेदारी मिल सकती है। स्पीकर का पद फिर से भाजपा के खाते में जाने की खबर है।

एनडीए में भाजपा सबसे मजबूत

एनडीए ने 202 सीट जीतकर ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। बीजेपी को 89 सीटें मिलीं तो जदयू को 85 सीटों पर सफलता मिली है। चिराग की लोजपा को 19, मांझी की हम को पांच तो उपेंद्र कुशवाहा की रालोमो से 4 सीटों पर सफलता मिली। विपक्ष में राजद के 25 तो कांग्रेस के 6 उम्मीदवार जीतकर आए। माले के तीन सीपीएम के के एक विधायक हैं। असदुद्दीन औवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने फिर से पांच सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल किया है तो मायावती कि बहुजन समाज पार्टी(बसपा) का एक उम्मीदवार जीतकर आया।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिस की कार्यप्रणाली पर लग रहे आरोप दुर्भाग्यपूर्ण, संज्ञान ले मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

इस हफ़्ते जिस तरह के आरोप पुलिस पर लगे हैं, वह पुलिस की साख के लिए ठीक नहीं दिल्ली को पानी देने के मुद्दे पर हिमाचल सरकार के यू टर्न पर बोले जयराम ठाकुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य सरकार को 6 मार्च तक का अल्टीमेटम – वित्तिय भुगतान नहीं किया तो करेंगे चक्का जाम : HRTC यूनियन की चेतावनी

एएम नाथ। शिमला :   हिमाचल प्रदेश में रात्रि भत्ता समेत अन्य लंबित वित्तिय लाभों के भुगतान न होने से नाराज एचआरटीसी ड्राइवर-कंडक्टर यूनियन ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।  शनिवार को यूनियन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

62 लाख रुपए की लागत से बने पशु चिकित्सालय का लोकार्पण

ऊना :   ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज पनोह में 62 लाख रुपए की लागत से बने पशु चिकित्सालय का लोकार्पण किया इस अवसर पर ग्रामीण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डिप्टी सीएम ने अंदरौली में निर्माणाधीन एथनोबोटानिकल पार्क का किया निरीक्षण

ऊना :2 मार्च : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अंदरौली में निर्माणाधीन एथनोबोटानिकल पार्क अंद्रोली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कार्य जल्द से जल्द...
Translate »
error: Content is protected !!