नेतृत्व किसी पद से नहीं, साथियों के विश्वास से जन्म लेता : डॉ. हँस राज

by

चुराह की हर मातृ-शक्ति, हर परिवार और हर युवा के लिए जो आवश्यक है, वही हमारी प्राथमिकता : डॉ. हँस राज

एएम नाथ। चम्बा :  नेतृत्व किसी पद से नहीं, साथियों के विश्वास से जन्म लेता है और जहाँ साथियों का निःस्वार्थ स्नेह होता है, वहाँ नेतृत्व स्वयं एक सम्मानित मुकाम बन जाता है। ये शब्द चुराह के विधायक डॉ. हँस राज ने कहे।


उन्होंने कहा कि जीवन के सबसे कठिन कालखंड से गुजरते समय, जब परिस्थितियाँ प्रतिकूल थीं, तब कई माताओं ने व्रत रखे और साथियों ने देवी-देवताओं से प्रार्थनाएँ की। आप सभी के इस आत्मीय प्रेम, स्नेह और अटूट विश्वास का ऋण चुकाने के लिए अनेक जन्म भी कम पड़ जाएँगे।


वर्ष 2017 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी। चुराह को मंत्री पद भले ही न मिला हो, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी के आशीर्वाद और सहयोग से हमने ऐतिहासिक कार्य किए। 250 से अधिक सड़कों का निर्माण हुआ, कॉलेज, विभिन्न डिवीजन, न्यायालय जैसी अनेक संस्थाएँ स्थापित हुईं और इस क्षेत्र ने लगभग 70 वर्षों के विकासात्मक अभाव को पीछे छोड़ते हुए नई दिशा प्राप्त की।
हमारा संबंध कभी वोट आधारित नहीं रहा है। चुराह की हर मातृ-शक्ति, हर परिवार और हर युवा के लिए जो आवश्यक है, वही हमारी प्राथमिकता रही है और आजीवन रहेगी।


अब समय की माँग है कि हम पहले से अधिक दृढ़ संकल्प के साथ, अपने स्पष्ट विज़न को बहुआयामी दिशा देते हुए, चुराह की एक सशक्त, विकसित और विशिष्ट पहचान हिमाचल प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के मानचित्र पर भी स्थापित करें।
आज अपनी मातृ संगठन के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में उपस्थित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। पार्टी के दिशानिर्देशों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर हमारे तीनों मंडलों के अध्यक्षों, महामंत्रियों तथा विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों के साथ गंभीर एवं रणनीतिक चर्चा हुई। साथ मिलकर संगठन को और अधिक सशक्त, अनुशासित एवं जनसेवाभिमुख बनाने के लिए हम सभी संकल्पित हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एनएचपीसी लिमिटेड, चमेरा-II पावर स्टेशन द्वारा जिला चम्बा में स्वच्छ पेयजल की दिशा में ऐतिहासिक कदम

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने किया पीएम श्री राजकीय आदर्श कन्या विद्यालय चम्बा में आर.ओ. वॉटर प्यूरीफायर का उद्घाटन एएम नाथ। चम्बा :  जिला चम्बा के विद्यालयों एवं स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तकनीकी बदलावों के साथ स्वयं को अपग्रेड करें प्रशिक्षणार्थी: राजेश धर्माणी

आईटीआई बिलासपुर में जल रक्षकों को प्रमाणपत्र वितरित करने के अवसर पर बोले तकनीकी शिक्षा मंत्री एएम नाथ। बिलासपुर, 03 जनवरी: नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश...
article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

आप कॉलेज प्रिंसिपल या शिक्षक हो और आप की एसीआर गुड है तो आपको मिलेंगा राज्य स्तरीय पुरस्कार

एएम नाथ । शिमला : तीन शैक्षणिक सत्रों की एसीआर में वेरी गुड प्राप्त कॉलेज शिक्षकों और प्रिंसिपलों को ही राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय ने पहली बार कॉलेज स्तर...
हिमाचल प्रदेश

अनुराग ठाकुर आज अंब में, 75 वर्ष के समारोह में होंगे मुख्यतिथि

अनुराग ठाकुर आज अंब में, 75 वर्ष के समारोह में होंगे मुख्यतिथि ऊना : 21 अगस्तः केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा सेवाएं तथा खेल मंत्री आज जिला ऊना के चिंतपूर्णी विस क्षेत्र के अंब...
Translate »
error: Content is protected !!