नॉन-कंस्ट्रक्शन फीस में 50 प्रतिशत छूट की अवधि 15 जून तक बढ़ाई गई: गुरविंदर सिंह पाबला

by
चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट ने इसे लाभार्थियों के लिए राहत बताया
होशियारपुर, 9 अप्रैल:  चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट, होशियारपुर गुरविंदर सिंह पाबला ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब सरकार द्वारा जन-कल्याण को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। सरकार ने नॉन-कंस्ट्रक्शन फीस में 50 प्रतिशत छूट देने संबंधी वन टाइम रिलैक्सेशन पॉलिसी की अवधि को बढ़ाकर अब 15 जून 2026 तक कर दिया है।उन्होंने बताया कि इस अवधि के बढ़ने से अलॉटी/ट्रांसफरी अब अपनी खाली पड़ी रिहायशी एवं व्यावसायिक संपत्तियों पर नॉन-कंस्ट्रक्शन फीस में 50 प्रतिशत छूट का लाभ लेने हेतु आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर सकेंगे। इस फैसले से लाभार्थियों को आर्थिक राहत मिलेगी और वे बची हुई राशि का उपयोग अपने प्लॉट्स पर निर्माण कार्य के लिए कर सकेंगे।

चेयरमैन गुरविंदर सिंह पाबला ने इस फैसले के लिए धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि यह मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान एवं स्थानीय निकाय विभाग के मंत्री संजीव अरोड़ा की दूरदर्शी सोच और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता का सराहनीय उदाहरण है।

उन्होंने बताया कि इस पॉलिसी के तहत लाभ लेने के इच्छुक आवेदक अधिक जानकारी के लिए ट्रस्ट कार्यालय की ईमेल आईडी ithoshiarpur35@gmail.com या फोन नंबर 01882-220980 पर संपर्क कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब बमें 61 DSP का हुआ तबादला

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने एक बार फिर से पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया है। वहीं, फेरबदल करते हुए प्रशासन ने डीएसपी रैंक के 61 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। इस बाबत नोटिफिकेश...
article-image
पंजाब

लंगर कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं को हर सहूलियत उपलब्ध कराने की जा रही कोशिश : पवन कुमार हैप्पी

गढ़शंकर : श्री अमरनाथ माता चिंतपुरनी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर द्वारा समस्त इलाका निवासियों के सहयोग से श्री अमरनाथ जी की यात्रा तथा अन्य धार्मिक स्थानों की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए...
article-image
पंजाब

आदर्श सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा समाजसेवी मजीत कौर को किया सम्मानित : गरीब बच्चों की फीस और किताबों का खर्च उठाती, निःशुल्क सिलाई शिक्षण केंद्र खोला, जिसमें सैकड़ों लड़कियाँ सिलाई सीख रही

गढ़शंकर।  आदर्श सोशल वेलफेयर सोसायटी पंजाब के संस्थापक अध्यक्ष सतीश कुमार सोनी के नेतृत्व में गांव खटकड़ कलां में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।  जिसमें शहीद भगत सिंह शिक्षा सेवा वेलफेयर सोसायटी खटकड़...
Translate »
error: Content is protected !!