भगवान परशुराम जी की जयंती 19 अप्रैल को गढ़शंकर में मनाई जाएगी: कुलभूषण शौरी

by

गढ़शंकर, 9 अप्रैल : भगवान विष्णु जी के छठे अवतार भगवान परशुराम जी की जयंती 19 अप्रैल को गढ़शंकर में बड़ी धूमधाम से मनाई जा रही है। इस बारे में जानकारी देते हुए श्री ब्राह्मण सभा गढ़शंकर के अध्यक्ष ठेकेदार कुलभूषण शौरी ने बताया कि श्री ब्राह्मण सभा गढ़शंकर और परशुराम सेना गढ़शंकर के सभी सदस्यों के सहयोग से भगवान विष्णु जी के छठे अवतार भगवान परशुराम जी की जयंती रविवार 19 अप्रैल को परशुराम भवन गढ़शंकर में बड़ी धूमधाम से मनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मौके पर सुबह 9 बजे आचार्य आशीष वशिष्ठ की अगुवाई में हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। उसके बाद झंडे की रस्म अदा की जाएगी। इसके बाद कंजक पूजन के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। ठेकेदार कुलभूषण शौरी ने इलाके के लोगों को इस पावन पर्व पहुंचने का खुला निमंत्रण दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

मारपीट के आरोप में 5 खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर: गढ़शंकर पुलिस ने रमनदीप द्वारा दिए ब्यानों के आधार पर 5 लोगों खिलाफ मामला दर्ज किया है। रमनदीप पुत्र सतनाम सिंह निवासी रतन नगर जालंधर ने अपने ब्यानों में बताया कि वह अपने...
article-image
Uncategorized , पंजाब , समाचार

जिम ट्रेनर हत्याकांड : कांगड़ा से पुलिस ने काबू किए 4 गैगस्टर, विदेश में रचा गया था हत्याकांड का खेल

खरड़ : पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और हिमाचल प्रदेश पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कांगड़ा के मैक्लोडगंज से एक गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों पर...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

गढ़शंकर, 12 अक्टूबर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रबंधन के तहत संचालित बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में प्रधानाचार्य डॉ. अमनदीप हीरा के नेतृत्व में गणित एवं कंप्यूटर विज्ञान विभाग की ओर से...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज बी.ए. बीएड की छात्रा नवलीन ने पंजाब यूनिवर्सिटी से तीसरा स्थान हासिल किया

गढ़शंकर, 25 अक्तूबर: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन में चल रहे बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज, गढ़शंकर में शिक्षा विभाग में चल रहे चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स बी.ए. बीएड के द्वितीय सेमेस्टर की...
Translate »
error: Content is protected !!