नौजवानों के लिए सहायक साबित हो रही है जिला रोजगार कार्यालय होशियारपुर की मोबाइल एप : अपनीत रियात

by

डिप्टी कमिश्नर ने बताया एक महीने में 5 हजार से ज्यादा कर यूजर चुके हैं इस एप को डाउनलोड
-एप की मदद से 163 प्रार्थियों को 1.10 लाख से 2.50 लाख रुपए के वार्षिक पैकेज व प्राइवेट संस्थानों में दी जा चुकी हैं नौकरियां
14000 से ज्यादा सरकारी व 1050 प्राइवेट नौकरियों की जानकारी की जा चुकी है अपलोड
होशियारपुर I डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि कोविड-19 की महांमारी के बढ़ते फैलाव के कारण जिला रोजगार ब्यूरो की ओर से बनाई गई डी. बी.ई.ई मोबाइल एप नौजवानों के लिए सहायक साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि इस मोबाइल एप   को एक महीने में 5 हजार से ज्यादा यूजर डाउनलोड कर चुके हैं। इसके अलावा एप से 14000 के करीब सरकारी व 1050 प्राइवेट नौकरियों की जानकारी अपलोड की जा चुकी है।
एप की सफलता के बारे में बताते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि एक महीने में 1824 बेरोजगार नौजवानों ने प्राइवेट नौकरियों के लिए व 355 प्रार्थियों ने अपना काम शुरु करने के लिए अलग-अलग ऋण योजनाओं के लिए ऋण अप्लाई किया है। उन्होंने बताया  िक जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो होशियारपुर की ओर से बेरोजगार नौजवानों को तुरंत रोजगार मुहैया करवाने के लिए हर दिन प्राप्त हुए प्रार्थना पत्रों की प्रोसेसिंग कर डी.बी.ई.ई में इंटरव्यूज करवाई जा रही हैं। जिसके फलस्वरुप एप की मदद से 163 प्रार्थियों को 1.10 लाख से 2.50 लाख रुपए के वार्षिक पैकेज व प्राइवेट संस्थानों में नौकरियां दी जा चुकी हैं। इसके अलावा 33 प्रार्थियों को शार्टलिस्ट किया गया है।
अपनीत रियात ने कहा कि मोबाइल एप के इस डिजिटल माध्यम के प्रयोग से कई बेरोजगारों को अप्लाई करने के 2-3 दिनों में ही रोजगार प्राप्त हुआ है। ब्यूरो की ओर से बनाई गई इस एप की बढ़ती लोकप्रियता के कारण होशियारपुर के अलावा पंजाब के अन्य जिलों से भी बेरोजगार प्रार्थियों की ओर से एप के माध्यम से नौकरियां अप्लाई की जा रही हैं, जिनको डी.बी.ई.ई द्वारा तुरंत संपर्क कर रोजगार देने में पूरी मदद की जा रही है। उन्होंने कहा कि डी.बी.ई.ई आनलाइन की इस बढ़ रही लोकप्रियता के कारण पंजाब सरकार का घर-घर रोजगार का सपना और तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

महिला से छेड़छाड़ मामले में आप MLA मनजिंदर सिंह लालपुरा सहित 12 आरोपी दोषी करार : पुलिस ने हिरासत में लिया

तरनतारन । विवाह समारोह में भाग लेने आई अनुसूचित जाति से संबंधित परिवार की लड़की हरबिंदर कौर उसमां के साथ छेड़छाड़ व मारपीट के मामले पर एडिशनल सेशन जज तरनतारन प्रेम कुमार की अदालत...
article-image
पंजाब

आग लगने से मिड-डे मील वर्कर की मौत पर शोक किया व्यक्त : युनियन ने परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की

गढ़शंकर, 10 अप्रैल  : डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब और मिड डे मील वर्कर्स यूनियन द्वारा लुधियाना जिले के माछीवाड़ा खाम के सरकारी स्कूल में मिड डे मील वर्कर मनजीत कौर (50) की खाना बनाते...
article-image
पंजाब

4.90 करोड़ रुपये का सकल लाभ और 1.64 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित : एचपी एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन ने पिछले वित्त वर्ष में 94.44 करोड़ रुपये का किया कारोबार

एएम नाथ। शिमला : एचपी एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड के निदेशक मंडल की 261वीं बैठक आज यहां बागवानी, राजस्व, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

79.9 लाख रुपये नकद बरामद : रांची में सीबीआई का बड़ा ऐक्शन….अब डिफेंस इंजीनियर के घर छापे में मिला

रांची : सीबीआई ने गुरुवार को इंडियन डिफेंस सर्विस ऑफ इंजीनियरिंग(आईडीएसई) के रांची स्थित इकाई के गैरिसन इंजीनियर साहिल रातूसरिया के नामकुम स्थित आवास में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान सीबीआई ने आवास से...
Translate »
error: Content is protected !!