पंजाब और हरियाणा का डेपुटेशन कोटा खत्म : चंडीगढ़ प्रशासन का बड़ा फैसला

by
चंडीगढ़ :  पंजाब और हरियाणा के लिए डेपुटेशन कोटा खत्म कर दिया है।  चंडीगढ़ प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लेते हुए 27 मई को चीफ सेक्रेटरी राजीव वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद सभी विभाग निदेशक और सचिव को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि चंडीगढ़ प्रशासन में कार्यरत सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को केंद्र सरकार के डेपुटेशन नियमों के अनुसार ही सुविधा दी जाएगी।
अब पंजाब और हरियाणा के लिए कोई फिक्स कोटा नहीं होगा।
नए निर्देशों के अनुसार, पंजाब और हरियाणा से डेपुटेशन पर आए कर्मचारियों और अधिकारियों को केंद्र के नियमों के तहत 3 से 5 वर्ष की अवधि के बाद अपनी मूल यूनिटों में वापस जाना होगा।
                       गौरतलब है कि चंडीगढ़ के शिक्षा विभाग में 4,515 पदों में से 820 शिक्षक पद और स्वास्थ्य विभाग में 164 मेडिकल ऑफिसर पदों में से 98 पद डेपुटेशन कोटे के तहत आरक्षित थे. इन पदों पर लंबे समय से पंजाब और हरियाणा के कर्मचारी और अधिकारी डेपुटेशन कोटे का हवाला देकर नियुक्त होते रहे हैं।
वक्त पर नहीं हो पा रहीं थीं भर्तियां
इस कोटे की वजह से शिक्षा और स्वास्थ्य विभागों में न तो वक्त पर भर्तियां हो पा रही थीं और न ही प्रमोशन की प्रक्रिया प्रभावी रूप से चल पा रही थी. डेपुटेशन कोटे के कारण चंडीगढ़ कैडर के कर्मचारियों को नियमित भर्ती और प्रमोशन में बाधाओं का सामना करना पड़ रहा था. अब नए निर्देशों के बाद चंडीगढ़ कैडर के तहत भर्ती होने वाले डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए नियमित प्रमोशन का रास्ता साफ हो गया है।
चंडीगढ़ प्रशासन का यह कदम लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. इससे न केवल स्थानीय कैडर को मजबूती मिलेगी, बल्कि विभागों में कार्यकुशलता भी बढ़ेगी. इस फैसले से पंजाब और हरियाणा के कर्मचारियों के बीच कुछ असंतोष की संभावना जताई जा रही है, लेकिन प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ये फैसला आने वाले वक्त को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय

जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से दिया इस्तीफा

एएम नाथ। नई दिल्ली : जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके पीछे उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया। जगदीप धनखड़ ने राष्ट्रपति को लिखे पत्र में कहा कि स्वास्थ्य...
article-image
पंजाब

कांग्रेस को चुनावों से पहले एकजुट करने की कवायद

 चंडीगढ़ :  एआईसीसी के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल की संगठनात्मक निगरानी में पंजाब कांग्रेस अधिक समन्वय और एकजुटता की ओर बढ़ती दिख रही है. नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा विभिन्न गुटों के बीच संवाद...
article-image
पंजाब

अमृतसर के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी पर किया तीव्र रोष व्यक्त

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : श्री भगवान परशुराम सेना की आपात बैठक प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष शर्मा की अध्यक्षता में अमृतसर के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी पर तीव्र रोष व्यक्त किया गया। आशुतोष शर्मा ने...
article-image
पंजाब

ट्रक-स्कूटी की टक्कर से 20 वर्षीय एक युवती की मौत दूसरी घायल।

 गढ़शंकर – गढ़शंकर-होशियारपुर सड़क पर एसबीआई बैंक के सामने हुई ट्रक/स्कूटी टक्कर के एक स्कूटी सवार युवती की मौत हो गई जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि...
Translate »
error: Content is protected !!