पंजाब की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल : दूलो

by

गढ़शंकर- पंजाब प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद शमशेर सिंह दूलो ने प्रैस से बात करते हुए कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने दलित बच्चों की छात्रवृत्ति घोटाले के दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की , ना ही जहरीली शराब से हुई मौतों के दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई की , ना ही रेत खनन माफियाओं पर नकेल कसी है, ना ही नशों को रोका है तथा ना ही गुरु ग्रंथ साहिब का अनादर करने वालों को सजा मिली| उन्होंने कहा कि हमें लोगों को घर-घर नौकरी देने के लारों को लेकर हर जगह जवाब देना पड़ता है|उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ बहादुरी से लड़ने वाले कांग्रेस के टकसाली कार्यकर्ता आज ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं, क्योंकि कांग्रेस पर दलबदलुओं का कब्जा हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार हिंदू, दलित और पिछड़ा वर्ग बनाती है, लेकिन कांग्रेस, हिंदू, दलित और पिछड़े वर्ग की उपेक्षा कर रही है| उन्होंने कहा कि होशियारपुर जिला भी हिंदू और दलित बहुल जिला है, लेकिन यहां भी हिंदुओं और दलितों की अनदेखी की जा रही है| उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में हिंदुओं, दलितों और पिछड़े वर्गों की अनदेखी का खामियाजा कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा|

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Keval Krishan Takes Charge as

Jalandhar/Daljeet Ajnoha /Jan 17 :  Renowned educationist and journalist Sanjiv Kumar extended his heartfelt congratulations to Keval Krishan for being appointed as the Head of Programs at Doordarshan Kendra Jalandhar. Recognizing Keval Krishan’s exemplary...
article-image
पंजाब

4 पेटी शराब रखने के आरोप में मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 10 जनवरी  : थाना गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति के विरुद्ध घर में 4 पेटी शराब रखने के आरोप में 61-1-14 आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर है जबकि आरोपी फरार होने...
पंजाब

कुमारसैन मंदिर में चोरी : 5 तोले चांदी का मोहरा, दान पेटी का ताला तोड़कर कैश चुराया

शिमला : कुमारसैन मंदिर से चोरों ने दान पेटी का ताला तोड़कर कैश चुरा लिया। साथ ही सीसीटीवी रूम से DVR और 5 तोले चांदी का मोहरा भी उठाकर ले गए। इसकी कीमत 16...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आपदा में नहीं दी फूटी कौड़ी : लेकिन हरियाणा-जम्मू कश्मीर के चुनावों में पीएम ने की बात हिमाचल की -मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा के पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया। कांग्रेस उम्मीदवार चंद्रमोहन बिश्नोई के पक्ष में बरवाला बस स्टैंड पर...
Translate »
error: Content is protected !!