राजनीतिक दलों ने दलितों को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया : दुल्लों

by

गढ़शंकर। पंजाब प्रदेश कांग्रेस लीगल सेल के को चेयरमैन और श्री गुरु रविदास मेमोरियल फाउंडेशन के सदस्य पंकज कृपाल एडवोकेट के नेतृत्व में गांव पोसी में दलित सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व सांसद शमशेर सिंह दूल्लो मुख्य अतिथि के तौर पर हाजिर हुए। समारोह में संत जसविंदर सिंह डांडिया, संत सुरजीत दास ढाडा खुर्द, संत मेजर दास हल्लुवाल, संत महावीर ताजेवाल, संत महिंदरपाल पंडवा, संत टैहिल दास नंगल खेड़ा, संत सतनाम दास पंडोरी लधा सिंह, साई मोनिका रत्तू आदि उपस्थित थे।इस अवसर पर विभिन्न संतों, महापुरुषों ने दलित समुदाय से एकजुट होने की अपील की तथा कहा कि पंजाब में 40 फीसदी आबादी दलित समुदाय की है और अगर पूरा दलित समुदाय एक जुट हो जाए तो हमें सरकारों से कुछ मांगने की जरूरत नहीं है, बल्कि हम खुद सरकारें बना सकते हैं| शमशेर सिंह दूल्लो ने कहा कि हर राजनीतिक दलों ने दलितों को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है।उन्होंने कहा कि 40 फीसदी आबादी होने के बावजूद किसी भी दलित को पंजाब का मुख्यमंत्री बनने का मौका नहीं दिया गया| उन्होंने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार ने पिछले साढ़े चार साल में दलितों के लिए कुछ नहीं किया| उन्होंने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष दोनों जाट हैं। जबकि राज्य में जाटों की आबादी महज 12 फीसदी है , उन्होंने कहा कि इसके अलावा कैबिनेट में नाम मात्र के दलित मंत्री हैं| उन्होंने कहा कि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल द्वारा सरकार में आने पर दलित उपमुख्यमंत्री बनाने की जो घोषणा की गई वह महज दिखावा है। उन्होंने कहा कि यदि सुखबीर सिंह बादल को दलितों की इतनी ही चिंता है तो उन्हें अपने अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर किसी दलित को अकाली दल का अध्यक्ष नियुक्त कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा अब एक दलित को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा कर रही है, लेकिन भाजपा को यह बताना चाहिए कि उन्होंने आज तक देश के किसी भी राज्य में किसी भी दलित को मुख्यमंत्री क्यों नहीं बनाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में श्री गुरु रविदास मंदिर गिराने से अरविंद केजरीवाल का दलित विरोधी चेहरा पहले ही बेनकाब हो चुका है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में दलित समाज को संत समाज के नेतृत्व में एकजुट होने की जरूरत है उन्होंने कहा कि दलित समाज को अपनी ताकत पहचानने की जरूरत है| एडवोकेट पंकज कृपाल ने कहा कि गुरु रविदास महाराज की चरणछोह प्राप्त धरती खुरालगढ़ साहिब में पेयजल के लिए ट्यूबवेल लगाने की घोषणा के बाद ट्यूबवेल नहीं लगाना दलित समुदाय के साथ बहुत बड़ा विश्वासघात है| उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार ने पीने के पानी के लिए खुरालगढ़ साहिब में ट्यूबवेल नहीं लगाया तो संत समाज को सड़कों पर ले जाकर धरना दिया जाएगा| इस अवसर पर सरवन राम अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस गढ़शंकर,प्रणव कृपाल प्रवक्ता पंजाब प्रदेश युवा कांग्रेस, हरमेश्वर सिंह सदस्य जिला परिषद होशियारपुर,मंजीत कौर सदस्य जिला परिषद होशियारपुर, जैलदार दविंदर सिंह, पलविंदर चोपड़ा महासचिव पंजाब कांग्रेस सेवा दल,राजिंदर पाल सरपंच,हरमेश सिंह सरपंच, जीत सिंह सरपंच, मंजीत सिंह सरपंच, जगतार सिंह पूर्व सरपंच, वरिंदर सिंह, आकाशदीप बेदी, रवि कुमार, रोहित कुमार, शंभू सरपंच, रिंका चौधरी, रिकी बिलड़ों, मदन बिहाला, सुख राम बिंजो, आदि उपस्थित हुए। इस अवसर पर आद धर्म मंडल के संस्थापक बाबू मंगू राम के पौत्र करमजीत का विशेष सम्मान किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Rotary Club Hoshiarpur Mid Town

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/July 13 : Rotary Club Hoshiarpur Mid Town took another significant step in the field of social service by organizing an inspiring humanitarian effort under “Annapurna Week” as part of its “Monthly Ration...
article-image
पंजाब

विजिलेंस चीफ ड्राइविंग लाइसेंस घोटाले में सस्पेंड : AIG विजिलेंस हरप्रीत सिंह और SSP विजिलेंस स्वर्णप्रीत सिंह भी सस्पेंड

चंडीगढ़ । पंजाब की भगवंत मान सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्राइविंग लाइसेंस घोटाले में विजिलेंस चीफ को सस्पेंड कर दिया है. ये फैसला तब लिया गया, जब ये सामने...
article-image
पंजाब

National Saint Gaur Das Ji

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/July 26 : Senior journalist Daljeet Ajnoha conducted a special interview with National Saint Gaur Das Ji on the subjects of spirituality, astrology, and Sanatan Dharma. During the interaction, Gaur Das Ji shared...
article-image
पंजाब

अकाली दल के बाद कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी

चंडीगढ़ : पंजाब में अकाली दल के बाद कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गुरूवार को पंजाब कांग्रेस के नेता चंडीगढ़ में गवर्नर बीएल पुरोहित से मिले। उन्होंने मांग...
Translate »
error: Content is protected !!