पंजाब के आप विधायकों से अरविंद केजरीवाल बोले, ‘फिर दिल्ली में…’, पढ़ें बैठक की इनसाइड स्टोरी

by
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की करारी हार के बाद पंजाब में हलचल शुरू हो गई है. इस बीच आप विधायकों की दिल्ली में बैठक हुई. ये बैठक आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुलाई थी। इस दौरान पूर्व सीएम केजरीवाल ने विधायकों से कहा कि अगले दो साल काम पर ध्यान दें, पंजाब में सरकार रिपीट करेंगे और फिर दिल्ली में आएंगे।
बैठक को अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने संबोधित किया. बैठक में विधायकों को निर्देश दिए गए कि अगर कोई अफसर सुनवाई नहीं करता है तो, ऊपर शिकायत करें।
बगावत के दावों पर क्या बोले भगवंत मान?
पंजाब के विधायकों की ये बैठक ऐसे समय में बुलाई गई, जब दिल्ली में आप की हार हुई है और कांग्रेस ने दावा किया है कि आप के 25 से 30 विधायक उसके संपर्क में हैं. कांग्रेस का यह भी कहना है कि पंजाब में मध्यावधि चुनाव हो सकते हैं।
इन दावों को आप ने खारिज किया है. खुद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार (11 फरवरी) को बैठक के बाद कहा कि हमारे वर्कर डैडिकेटेड हैं. वो किसी लालच के लिए नहीं हैं।
साथ ही उन्होंने नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा के दावों पर कहा, ”वो पौने तीन साल से यही कह रहे हैं. उन्हें कहने दें, हमारे विधायकों की गिनती नहीं करो, पहले अपने विधायक दिल्ली में गिन लो.” कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने दावा किया है कि AAP के 25 से 30 विधायक संपर्क में हैं।
बता दें कि पंजाब विधानसभा में कुल 117 विधायक हैं. इनमें से AAP के 93 और कांग्रेस के 16 विधायक हैं. यहां सरकार बनाने के लिए 59 विधायकों की जरूरत होती है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 70 में 22 सीटें मिली है. इसी के साथ उन्होंने 10 सालों की सत्ता खो दी. बीजेपी ने यहां 48 सीटों पर जीत दर्ज की है. कांग्रेस लगातार तीसरे चुनाव में खाता खोलने में नाकामयाब रही।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सतनौर रेलवे पलेटफार्म के निर्माण कार्य में घटीया मटीरियल लगाने के आरोप प्रर्दशन

गढ़शंकर । नवांशहर से जेजों को जाने वाली रेलवे लाईन के के नवीनीकरण तहत सतनौर रेलवे स्टेशन पर बनाए जा रहे पलेटफार्म पर घटीया मीटिरियल के उपयोग को आरोप लगाते हुए सीपीआईएम के जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हृदयवासिनी मंदिर में भागवत कथा सुनने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री एवम नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

एएम नाथ। मंडी :   नवरात्रों के दौरान मंडी के पडल स्थित हृदयवासिनी मंदिर में चल रही श्री मद भागवत कथा श्रवण करने पूर्व मुख्यमंत्री एवम नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने...
हिमाचल प्रदेश

मतदाता सूचियों के प्रारूप प्रकाशित, 9 दिसंबर तक दर्ज होंगे दावे या आपत्तियां

हमीरपुर 27 अक्तूबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 शुक्रवार से आरंभ हो गया। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हेमराज बैरवा ने बताया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लीगल नोटिस नवजोत सिंह सिद्धू के नाम CG सिविल सोसाइटी ने किया जारी : 7 दिनों के भीतर कैंसर के इलाज के डॉक्यूमेंट पेश करें, नहीं तो देने होंगे 850 करोड़

रायपुर :   नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के 4थे स्टेज के कैंसर से बिलकुल ठीक होने को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था, जिसमें नवजोत सिद्धू ने...
Translate »
error: Content is protected !!