पंजाब के तरनतारन में पिस्तौल के बल पर पेट्रोल पंप पर लूट की घटना : CCTV कैमरों में घटनाबकैद

by

तरनतारन :  हथियारों के बल पर लूट की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब ताजा मामला तरनतारन के सरविंड रोड पर पिस्तौल दिखाकर लूटने का सामने आया है। यहां पर जीएस पेट्रोल पंप पर लुटेरे पेट्रोल पंप के करिंदे को पिस्तौल दिखाकर उससे कैश छीन कर फरार हो गए।

पंजाब के जिला तरनतारन में हथियारों के बल पर लूट की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब ताजा मामला तरनतारन के सरविंड रोड पर पिस्तौल दिखाकर लूटने का सामने आया है। यहां पर जीएस पेट्रोल पंप पर लुटेरे पेट्रोल पंप के करिंदे को पिस्तौल दिखाकर उससे कैश छीन कर फरार हो गए।
लुटेरों की संख्या तीन थी। तीनों ने ही अपनी पहचान छुपाने के लिए अपने मुंह कपड़े से ढांप रखे थे। तीनों मोटरसाइकिल पर सवाल होकर आए और पहले मोटरसाइकिल की टंकी पेट्रोल से फुल करवाई। फिर बाइक पर बैठा लुटेरा उतरा और उसने सीधे पिस्तौल निकाल कर कॉक कर ली। इसके पेट्रोल पंप का करिंदा डर गया।

इतने में बाइक पर सवार होकर आए तीसरे लुटेरे ने पेट्रोल पंप के करिंदे के साथ कैश छीन लिया। कैश छीनने के बाद लुटेरे ने करिंदे की जेबों की भी तलाशी ली। जेबों से भी वह पैसे और मोबाइल फोन निकाल कर ले गए। तरनतारन क्षेत्र में लगातार बढ़ रही लूट की घटनाओं के से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

सीसीटीवी के सहारे लुटेरों को ढूंढने की कोशितरनतारन के सरविंड रोड पर जीएस पेट्रोल पंप पर हुई लूट की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पेट्रोल पंप और उसके आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस CCTV फुटेज को खंगालने के बाद उनके आने और जाने के रूट का पता लगाकर लुटेरों को ढूंढने की कोशिश कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गोलियां मार कर वीस वर्षीय युवक की शाहपुर घाटे में हत्या

गढ़शंकर (सतलुज ब्यास टाइम्स): गढ़शंकर नंगल रोड़ पर पहाड़ी के बीच कल तीन 25 वर्षीय युवक को अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने गोलियां मार कर हत्या कर दी।         जानकारी मुताबिक अड्डा...
article-image
पंजाब

350वां शताब्दी समारोह को समर्पित नगर कीर्तन संबंधी पोस्टर जारी

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज की शहीदी की 350वीं बरसी को समर्पित शताब्दी समारोह श्री आनंदपुर साहिब में बड़े स्तर पर मनाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में...
article-image
पंजाब

सात सौ से ज्यादा शहीद हुए किसानों की कुवार्नी और सडक़ों पर दिन रात ठंड,गर्मी व बरसात में बैठे रहने से किसान आंदोलन की जीत : हरपुरा

गढ़शंकर: तीनों कृषि कानूनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुारा वापिस लिए जाने की घोषणा लगातार एक वर्ष से चल रहे किसान अंदोलन की जीत है और इसके लिए किसान सयुंक्त र्मोचे, किसान अंदोलन में...
Translate »
error: Content is protected !!