पंजाब पुलिस का लॉरेंस बिश्नोई को लेकर बड़ा खुलासा : गैंगस्टर ने जयपुर सेंट्रल जेल से दिया था इंटरव्यू

by

यपुर. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की ओर से जेल से दिए गए इंटरव्यू को लेकर पंजाब पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पंजाब पुलिस के अनुसार लॉरेंस बिश्नोई ने यह इंटरव्यू जयपुर की सेंट्रल जेल से दिया था.

उसके बाद इस मामले में जयपुर के लालकोठी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. इस केस की जांच कर रही पंजाब पुलिस ने प्रकरण का घटनास्थल राजस्थान की राजधानी जयपुर को माना है. इसका केस पंजाब के माहोली में दर्ज हुआ था.

पुलिस के अनुसार कुछ समय पहले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का एक इंटरव्यू आया था. इस इंटरव्यू को लेकर काफी सवाल खड़े हुए थे कि जेल में रहते हुए लॉरेंस ने इंटरव्यू कैसे दिया? इसको लेकर पुलिस कटघरे में आ गई थी. उसके बाद इस मामले को लेकर इसी साल 6 जनवरी को पंजाब के मोहाली में एक केस दर्ज हुआ था. पंजाब पुलिस लंबे समय से इस बात का पता लगाने में जुटी थी कि आखिरकार लॉरेंस ने यह इंटरव्यू कहां से दिया.

पंजाब पुलिस ने भेजा राजस्थान पुलिस को पत्र
अब पंजाब पुलिस ने अपनी जांच में इस इंटरव्यू का स्पॉट जयपुर को चिन्हित किया है. पंजाब पुलिस के मुताबिक लॉरेस ने यह इंटरव्यू जयपुर सेंट्रल जेल में बंद रहते हुए दिया था. लॉरेंस ने जूम एप के जरिए एक चैनल को यह इंटरव्यू दिया था. पंजाब पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अपनी जांच कर राजस्थान पुलिस मुख्यालय को इस संबंध में पत्र भेजा है. उसके बाद में जयपुर के लालकोठी थाने में इस मामले को लेकर लॉरेंस और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

लॉरेंस देश की कई जेलों में रह चुका है
उल्लेखनीय है कि कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ देश के कई राज्यों में गंभीर केस दर्ज हैं. कई मामलों में उसे बार-बार प्रोडक्शन वारंट पर एक राज्य से दूसरे राज्य की पुलिस गिरफ्तार करती रहती है. वहीं उसे पेशी के लिए भी एक शहर से दूसरे शहर लाया ले जाया जाता है. लॉरेंस देश की कई जेलों में रह चुका है. लॉरेंस ने कुछ साल पहले जोधपुर में कोर्ट परिसर में पुलिस के सामने ही फिल्म स्टार सलमान खान को जान से मारने की धमकी भी दी थी. लॉरेंस पुलिस के तमाम प्रयासों के बाद जेल से ही अपनी गैंग ऑपरेट करता है.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

फॉर्म 12डी भरकर संबंधित एसडीएम/सहायक निर्वाचन अधिकारी को करना होगा प्रेषित : आवश्यक सेवाओं से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी पोस्टल बेल्ट सुविधा से कर सकेंगे मतदान – जिला निर्वाचन अधिकारी

शिमला 15 अप्रैल – भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान 8 विभागों के आवश्यक सेवाओं से जुड़े अधिकारी व कर्मचारियों के लिए मतदान की पोस्टल बेल्ट सुविधा उपलब्ध करवाई गई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लगभग 40 लाख रुपए की लागत से सिंहाणा में बन रहा वन विभाग का विश्राम गृह, वीरेंद्र कंवर ने सिंहाणा में निर्माणाधीन विश्राम गृह का किया निरीक्षण

ऊना – ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज सिंहाणा ग्राम पंचायत में वन विभाग के निर्माणाधीन विश्राम गृह का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि विश्राम गृह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से भेंट कर तुर्की से सेब आयात और अन्य मुद्दों पर की चर्चा

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट कर हिमाचल प्रदेश के लिए उदार वित्तीय सहायता प्रदान करने तथा लम्बित धनराशि शीघ्र जारी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

द ग्रेट खली – हिमाचल प्रदेश में खोलेंगे रेसलिंग एकेडमी : पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर ग्रेट खली पैराग्लाइडिंग फेस्टिवल में हुए शामिल

स्थानीय लोगों को रोजगार और राज्य सरकार को मिलेगा रेवेन्यू: ग्रेट खली एएम नाथ। शिमला, 18 अक्टूबर। पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर द ग्रेट खली ने कहा कि पैराग्लाइडिंग फेस्टिवल जैसी गतिविधियों से प्रदेश में पर्यटन...
Translate »
error: Content is protected !!