पंजाब में कांग्रेस टिकटों पर मंथन तेज : इसी सप्ताह दावेदारों से बातचीत करेगी स्क्रीनिंग कमेटी

by

42 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति ने हाईकमान को सौंपी रिपोर्ट, 15 दिसंबर तक पहली सूची जारी होने की संभावना

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है। प्रदेश की 42 सदस्यीय चुनाव समिति की बैठक के बाद संभावित उम्मीदवारों और टिकट वितरण को लेकर अपने सुझाव पार्टी हाईकमान तक पहुंचा दिए गए हैं। अब इसी सप्ताह तीन सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटी चंडीगढ़ पहुंचकर टिकट के दावेदारों से सीधे बातचीत करेगी। इस प्रक्रिया के बाद संभावित उम्मीदवारों के नामों को अंतिम विचार के लिए हाईकमान के पास भेजा जाएगा।

कांग्रेस में इस बार कई विधानसभा क्षेत्रों में टिकट को लेकर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। कुछ सीटों पर आठ से दस नेताओं ने अपनी दावेदारी पेश की है। ऐसे में पार्टी के सामने ऐसे उम्मीदवारों का चयन करने की चुनौती है, जिनकी क्षेत्र में सक्रियता, जनाधार और संगठन के भीतर स्वीकार्यता हो। इसके साथ ही स्थानीय राजनीतिक समीकरणों और पार्टी की ओर से कराए गए सर्वे को भी टिकट चयन में महत्व दिया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस की 42 सदस्यीय चुनाव समिति का गठन पहले ही किया जा चुका है। समिति की बैठक में टिकट के दावेदारों और विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की स्थिति पर चर्चा हुई थी। नेताओं ने अपने-अपने सुझाव भी दिए। इसके बाद समिति ने अपनी रिपोर्ट स्क्रीनिंग कमेटी को सौंप दी है।

तीन सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटी में डॉ. एस. प्रसाद, सचिन सावंत और निवेदित अलवर शामिल हैं। पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा समिति के पदेन सदस्य के रूप में जुड़े हैं।

चंडीगढ़ में होने वाली स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक को उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण माना जा रहा है। कमेटी चुनाव समिति की रिपोर्ट, विभिन्न सर्वेक्षणों और दावेदारों के साथ बातचीत के आधार पर संभावित नामों की पड़ताल करेगी। इसके बाद नामों को हाईकमान के समक्ष रखा जाएगा, जहां टिकटों पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

पार्टी की ओर से 15 दिसंबर तक उम्मीदवारों की पहली सूची जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि अगले कुछ दिनों में स्क्रीनिंग कमेटी के सामने संभावित उम्मीदवारों को लेकर विचार-विमर्श होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में नशे पर गरमाई सियासत, पूनिया बोले- ‘अमित शाह जो कहते हैं, करके दिखाते हैं’

BJP ने 2027 के विधानसभा चुनाव में नशे को प्रमुख मुद्दा बनाने के दिए संकेत, कांग्रेस की गुटबाजी पर भी साधा निशाना चंडीगढ़, 1 अक्तूबर। पंजाब में नशे के मुद्दे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार

कोयले का मुद्दा सांसद मनीष तिवारी ने उठाया संसद में : अडानी पोर्ट के जरिए पंजाब में कोयला लाने से हो रहा वित्तीय नुकसान; बढ़ी बिजली उत्पादन की लागत, केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय से आदेश वापस लेने की अपील

चंडीगढ़ : श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने संसद में केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय की ओर से रेल मार्ग की बजाय अडानी पोर्ट के जरिए पंजाब में कोयला लाने...
Translate »
error: Content is protected !!