पंजाब में खाना खाने के बाद छात्रों की बिगड़ी तबीयत, बच्चे अस्पताल में भर्ती

by

गुरदासपुर के मेरिटोरियस स्कूल में पढ़ने वाले कई छात्रों की अचानक तबीयत बिगड़ी

अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

गुरदासपुर : गुरदासपुर के एक स्कूल में छात्रों की अचानक तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि लगभग 10 बच्चों को अचानक पेट दर्द और उल्टी होने लगी।
जानकारी के मुताबिक गुरदासपुर के मेरिटोरियस स्कूल में पढ़ने वाले कई छात्रों की अचानक तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उनको तुरंत अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि लगभग 10 बच्चों को अचानक पेट दर्द और उल्टी होने लगी।
जानकारी देते हुए डॉक्टरों ने बताया कि बच्चों ने कहा कि हमने खाना खाया और उसके बाद हमारी सेहत बिगड़ने लगी। डॉक्टरों का कहना है कि मामला संदिग्ध फूड पॉइजनिंग का हो सकता है।
वहीं, बीमार छात्रों के अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि स्कूल की ओर से बच्चों को दिया जाने वाला खाना गुणवत्तापूर्ण नहीं होता और इस संबंध में वे पहले भी कई बार शिकायत कर चुके हैं। अभिभावकों का आरोप है कि लापरवाही के कारण बच्चों की सेहत खतरे में पड़ी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में निवेश हुआ आसान, उद्योग लगाने के लिए 10-15 दिन में पूरी होती हैं औपचारिकताएं : मुख्यमंत्री भगवंत मान 

 लुधियाना  : प्रदेश सरकार की ओर से पंजाब में उद्योग लगाने के लिए अब अलग-अलग जगह पर सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते हैं। बल्कि 10-15 दिनों के भीतर ही तमाम औपचारिकताओं को...
article-image
पंजाब , समाचार

डिलीवरी लिमिटेड में से करीब तीन लाख रुपए सहित अलमीरा, लाकर और डीवीआर अज्ञात चोर चुरा कर ले उड़े

गढ़शंकर :  गढ़शंकर बंगा रोड पर डिलीवरी लिमिटेड में से करीब तीन लाख रुपए सहित अलमीरा, लाकर और डीवीआर अज्ञात चोर चुरा कर ले उड़े। गढ़शंकर पुलिस ने ढिल्लों डेरी डिलीवरी लिमिटेड  के ब्रांच...
article-image
पंजाब

आरकेएस के तहत आयुर्वेदिक अस्पताल देहरा में स्वास्थ्य सुविधाओं पर खर्च होंगे 5 लाख रूपये

आरकेएस के तहत आयुर्वेदिक अस्पताल देहरा में स्वास्थ्य सुविधाओं पर खर्च होंगे 5 लाख रूपये,   आरकेएस के लिए एक-एक लाख देंगे विधायक देहरा और ज्वालामुखी राकेश शर्मा : देहरा/तलवाड़ा :  रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गुफा में मिली कुंभकर्ण की 5000 ईसा पूर्व तलवार : क्या है वायरल हो रही तस्वीरों का सच ?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रामायण में वर्णित लंका के राजा रावण के छोटे भाई कुंभकर्ण की तलवार मिलने का बडा दावा किया जा रहा है। इसमें एक विशाल तलवार को...
Translate »
error: Content is protected !!