पंजाब में दो दिन भारी बारिश की संभावना …जानिए अगले तीन दिनों का मौसम

by

चंडीगढ़ : पंजाब में मौसम लगातार रंग बदल रहा है। कभी घना कोहरा, तो कहीं बारिश और ओलावृष्टि, वहीं कुछ इलाकों में तेज धूप भी देखने को मिल रही है। राज्य के कई हिस्सों में सुबह और रात के समय अभी भी कोहरा छाया हुआ है, जिसके कारण ठंड का असर बरकरार है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

इस बीच चंडीगढ़ मौसम विभाग ने ताजा मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार, 31 जनवरी और 1 फरवरी को पंजाब के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर यह बारिश हल्की से मध्यम जबकि कहीं-कहीं तेज भी हो सकती है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को घने कोहरे और शीतलहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। फिलहाल सुबह और शाम को ठंड का असर बना हुआ है, लेकिन दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया है, जिसमें लगभग 1.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखी गई। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान फरीदकोट में 3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

बारिश का  अनुमान :  मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 1 फरवरी को राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा 31 जनवरी के साथ-साथ 2 और 3 फरवरी को भी कुछ स्थानों पर बारिश के आसार बने हुए हैं। अगले 48 घंटों तक न्यूनतम तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन इसके बाद 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।

किन जिलों में शीतलहर और कोहरे का खतरा:  अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर और मलेरकोटला में कुछ इलाकों में कोल्ड वेव चलने की संभावना जताई गई है। वहीं फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में घना कोहरा छाए रहने की आशंका है।

इसके अलावा पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और SAS नगर (मोहाली) में भी घने कोहरे के कारण दृश्यता कम रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद तिवारी ने चंडीगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय केंद्र का प्रस्ताव रखा 

चंडीगढ़, 8 जनवरी: चंडीगढ़ के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट सिटी) की तर्ज पर एक इंटरनेशनल फाइनेंशियल सेंटर (आईएफसी) की स्थापना का सुझाव दिया...
article-image
पंजाब

Kejriwal’s Clean Chit a

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.23 : The court’s decision to grant Delhi’s former Chief Minister and Aam Aadmi Party supremo Arvind Kejriwal a clean chit in the false cases filed by the Enforcement Directorate (ED) clearly marks...
article-image
पंजाब , हरियाणा

ज्ञान: इंसान के लिए जरूरत है, विलासिता नहीं – सांसद मनीष तिवारी

  गोस्वामी गणेश दत्ता सनातन धर्म कॉलेज में पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल हुएकॉ कालेज को अपने संसदीय कोटे से 10 लाख रुपये की ग्रांट देने की घोषणा की चंडीगढ़, 1 मार्च: चंडीगढ़ से...
article-image
पंजाब

युद्ध जैसी परिस्थितियों में उत्कृष्ट सेवा देने वाले कर्मचारियों को डिप्टी कमिश्नर ने किया सम्मानित

संकट की घड़ी में ऐसे समर्पित कर्मियों का योगदान प्रशासन के लिए होता है प्रेरणादायक होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला प्रशासन होशियारपुर की ओर से आज एक विशेष समारोह में विभिन्न विभागों के उन कर्मचारियों...
Translate »
error: Content is protected !!