युद्ध जैसी परिस्थितियों में उत्कृष्ट सेवा देने वाले कर्मचारियों को डिप्टी कमिश्नर ने किया सम्मानित

by

संकट की घड़ी में ऐसे समर्पित कर्मियों का योगदान प्रशासन के लिए होता है प्रेरणादायक

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला प्रशासन होशियारपुर की ओर से आज एक विशेष समारोह में विभिन्न विभागों के उन कर्मचारियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने युद्ध जैसी परिस्थितियों में अपनी ड्यूटी से बढ़कर काम करते हुए अनुकरणीय सेवाएं दी। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने की, जिन्होंने इन कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में ऐसे समर्पित कर्मियों का योगदान प्रशासन के लिए प्रेरणादायक होता है।

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने कहा कि किसी भी जिले के सुचारू संचालन में कर्मचारियों की भूमिका सबसे अहम होती है, और जब यह कर्मचारी संकट काल में भी बिना रुके, बिना थके सेवा देते हैं, तो वे सच्चे ‘ योद्धा’ कहलाने के योग्य होते हैं। उन्होंने कहा कि चाहे कोई भी परिस्थिति हो, हर स्थिति में इन कर्मियों ने अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन किया और जनहित को सर्वोपरि रखा।

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने कहा कि प्रशासन भविष्य में भी ऐसे कर्मठ अधिकारियों और कर्मचारियों को पहचान कर उन्हें मंच प्रदान करता रहेगा, ताकि अन्य लोग भी प्रेरित होकर अपने कार्य के प्रति समर्पण दिखाएं। उन्होंने सभी विभागों से इसी तरह की तालमेल और तत्परता के साथ कार्य करने की अपील की।

समारोह में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) अमरबीर कौर और सहायक कमिश्नर ओएशी मंडल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इन दोनों अधिकारियों ने भी सम्मानित कर्मियों की सराहना की और कहा कि ऐसे उदाहरण आने वाले समय के लिए एक मिसाल हैं।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भूकंप और अग्निकांड जैसे आपदा परिदृश्यों पर आधारित होगा अभ्यास – विपिन ठाकुर

राज्य स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल की तैयारियों को लेकर ऊना में बैठक आयोजित ऊना, 5 जून। तहसीलदार ऊना विपिन ठाकुर ने 6 जून को उपमंडल ऊना में आयोजित की जाने वाली राज्य स्तरीय मेगा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रात को कैसे तय होता कि कृतिका के पास रहना है या पायल के पास : अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियों ने खोले जिंदगी से जुड़े कई राज

यूट्यूब पर व्लॉग्स देखने के शौकीन अरमान मलिक को जरूर जानते होंगे। उनके चर्चित होने की वजह भी खास है। अरमान ने दो शादियां की हैं और अब उनके 4 बच्चे हो गए हैं।...
article-image
पंजाब

आप सरकार में खनन विभाग व खनन माफिया में गठबंधन खतरनाक : निमिषा मेहता

गढ़शंकर, 1 सितंबर: गढ़शंकर भाजपा हल्का इंचार्ज निमिषा मेहता ने कहा कि गुरुवार को खनन विभाग होशियारपुर के एक्सईएन व दसूहा उपमंडल के एसडीओ को विजिलेंस टीम द्वारा 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते...
article-image
पंजाब

ठंड से पंजाब वासियों को मिलेगी राहत : 2 से 3 दिन तक निकलेगी धूप

लुधियाना:    पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है लेकिन अब मैदानी इलाकों में लोगों को ठंड से राहत मिलने वाली है क्योंकि पहाड़ों पर कोई वैस्टर्न डिस्टर्बेस एक्टिव नहीं हो रही है। ऐसे...
Translate »
error: Content is protected !!