पंजाब में पैदा होते ही बच्चा 1.20 लाख का कर्जदार : सिद्धू

by

मेहराज : पंजाब कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार पर जमकर बरसे। बठिंडा के गांव मेहराज में सिद्धू ने पंजाब सरकार पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने पंजाब सरकार की तरफ से लिए जा रहे कर्ज को लेकर भी सवाल उठाए। सिद्ध ने कहा कि राज्य में कर्ज से सरकार चल रही है। उन्होंने कहा कि आप सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश पर प्रतिदिन करोड़ों रुपये का कर्ज चढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मेरी लड़ाई राजनीतिक नहीं बल्कि वैचारिक है। पहले अकाली दल और अब आम आदमी पार्टी द्वारा राज्य को लूटा जा रहा है। इस वजह से राज्य कंगाल होता जा रहा है। आज प्रदेश में जब कोई बच्चा पैदा होता है तो उस पर एक लाख 20 हजार रुपये का कर्ज होता है। सिद्धू ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार ने कहा था कि वह एक लाख करोड़ का कर्ज माफ करेगी लेकिन यह बात सच्चाई से कोसों दूर है। प्रदेश में केबल माफिया, रेत माफिया और शराब माफिया आज भी पहले की तरह कारोबार कर रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

*6 टिप्पर, एक जेसीबी और एक ट्रैक्टर जब्त -अवैध खनन पर छापेमारी अभियान दूसरे दिन भी जारी : खनन माफिया के विरूद्ध ज़ीरो टॉलरेंसी नीति: जतिन लाल*

रोहित जसवाल। ऊना, 25 दिसंबर. ऊना जिला प्रशासन में अवैध खनन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के चलते बुधवार को भी जिले में औचक छापेमारी मुहिम जारी रखी। उपायुक्त जतिन लाल के अगुवाई...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूल बीनेवाल : आठवीं, दसवीं व बारहवीं में क्रमवार कशिश, रजनी व तानिया को प्रथम आने पर किया सम्मानित

गढ़शंकर। सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल बीनेवाल में स्कूल में आठवीं, दसवीं व बाहरवीं कक्षा में पहले स्थान पर रहने वाले छात्राओं को सम्मानित किया गया। जिसमें आठर्वी कक्षा में कशिश पुत्री चैन कुमार ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रात में भेजा पूर्व सांसद ने महिला नेत्री को अश्लील मैसेज : CPI(M) ने वंशगोपाल चौधरी को पार्टी से किया बाहर : वाट्सऐप स्क्रीनशॉट हुआ वायरल

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल में CPI (M) नेता और पूर्व सांसद वंशगोपाल चौधरी को उनकी पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है और उन्हें संस्पेंड कर दिया है। एक महिला नेत्री ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

किसके 10 साल के कार्यकाल में कर्ज के गर्त में डूबा भारत – मोदी या मनमोहन जानिए , आंकड़े चौंकने वाले

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज मोदी 3.0 का दूसरा बजट पेश करेंगी। इस बजट का आम लोगों से लेकर कॉर्पोरेट वर्ल्ड के लोगों को बेसब्री से इंतजार है। उम्मीद लगाई जा रही है...
Translate »
error: Content is protected !!