पंजाब में बदलते मौसम को लेकर बदला स्कूलों का समय

by

राज्य में बढ़ती ठंड को देखते हुए पंजाब सरकार ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। 1 नवंबर से पंजाब के सरकारी, निजी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।

स्कूल सुबह 9 बजे से शुरू होंगे और दोपहर 3 बजे बंद होंगे। इस संबंध में शिक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। पूरे पंजाब में 19 हजार से ज्यादा स्कूल हैं जिन पर उपरोक्त आदेश लागू होंगे। पंजाब में स्कूलों का समय एक सत्र में 3 बार बदलता है।

1 अप्रैल से 30 सितंबर तक स्कूल सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगे। जबकि 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह 8.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक और मिडिल से सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 8.30 बजे से दोपहर 2.50 बजे तक रहेगा। 1 नवंबर से 28 फरवरी तक प्राथमिक स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक तथा मिडिल से सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक रहेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

आप सरकार का पहला बजट कार्पोरेट हितैषी : सांझा फ्रंट

‘मुहल्ला क्लीनिक खोलने की स्कीम मात्र सरकारी धन की बर्बादी’ चंडीगढ़ : पंजाब यू.टी. मुलाजिम तथा पैंशन संयुक्त फ्रंट ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा पेश किए गए बजट को नकारते हुए कहा...
article-image
पंजाब

कोविड संबंधी स्वास्थ्य हिदायतों का उल्लंघन नहीं किया जाएगा बर्दाश्त: डा. शेना अग्रवाल

डिप्टी कमिश्नर ने कोरोना की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की सैंपलिंग, कांटेक्ट ट्रेसिंग व घरेलू एकांतवास पूरी सख्ती से लागू करने के निर्देश सरकारी व प्राइवेच स्कूलों में लगेंगे कोविड मानिटर होशियारपुर : जिले...
article-image
पंजाब

युवक ने बाप को किया किडनैप : रणजीत सिंह राणा सहित 6 के खिलाफ मामला दर्ज

अमृतसर : अमृतसर में रूरल पुलिस ने एक युवक के खिलाफ अपने ही बाप को किडनैप करने का मामला दर्ज किया है। शिकायत भी दूसरे बेटे ने ही की है। आरोप लगाया है कि...
article-image
पंजाब

विश्व फार्मासिस्ट दिवस के उपलक्ष्य में अस्पताल में सजावटी तथा औषधि वाले पौधे लगाए

गढ़शंकर: 25 सितम्बर सीएचसी बिनेवाल अस्पताल में फार्मेसी अधिकारी मिस नम्रता तथा मिस प्रीति की अगुवाई में विश्व फार्मासिस्ट दिवस के उपलक्ष्य में अस्पताल में सजावटी तथा औषधि वाले पौधे लगाए गए। इस मौके...
Translate »
error: Content is protected !!