पंजाब में सेहत सेवाएं चरमरा सकती- ओपीडी बंद कर देंगे धरना – 20 को पंजाब में हड़ताल पर जाएंगे डॉक्टर

by
चंडीगढ़ । 5 जनवरी :   पंजाब सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (पीसीएमएसए) ने मांगें पूरी न होने के रोष में हड़ताल की चेतावनी दी है। अगर हड़ताल हो गई तो पूरे पंजाब में सेहत सेवाएं चरमरा सकती हैं।  डाक्टरों का कहना है कि सरकार ने उनकी मांगों को अब तक पूरा नहीं किया है। एसोसिएशन ने एलान किया है कि 20 जनवरी से वह सभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी बंद कर धरना प्रदर्शन करेंगे। 12 जनवरी को मोगा में एसोसिएशन की गवर्निंग बॉडी की मीटिंग भी बुलाई गई है। बता दें कि पदोन्नति तथा वेतन बढ़ाने को लेकर डॉक्टर प्रदर्शन कर रहे हैं।
                  इस बारे में एसोसिएशन के प्रधान अखिल सरीन ने बताया कि पहले भी उन्होंने पंजाबभर में हड़ताल की थी। तब सीएम भगवंत मान के निर्देशों पर सेहत मंत्री ने उनसे बात की थी, सभी मांगों पर सहमति बन गई थी। तब सेहत मंत्री ने उनकी हड़ताल खत्म करवाई थी, उनकी मुख्य मांगें वेतन बढ़ोतरी, पदोन्नति और रात के समय सुरक्षा के प्रबंध करना था। मंत्री ने 12 हफ्ते में उनकी मांगों को पूरा करने का भरोसा दिया था लेकिन 14 सप्ताह बीतने के बावजूद कोई मांग पूरी नहीं हुई।  हाल ही में की गई भर्ती के बाद 54 प्रतिशत विशेषज्ञ और 43 प्रतिशत मेडिकल अफसरों की कमी है। उनकी 14 सितंबर को स्वास्थ्य मंत्री पंजाब भवन में बैठक भी हुई थी। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने उनकी सुनवाई नहीं की तो वे 20 जनवरी 2025 से ओपीडी सेवाएं बंद कर धरने पर बैठेंगे। डॉक्टरों का कहना है कि प्रमोशन न होने और पुरानी योजनाओं के बंद होने से अच्छे डॉक्टर सरकारी अस्पताल छोड़कर निजी अस्पतालों में जा रहे हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री ने 304 मेडिकल अफसरों को नियुक्ति पत्र दिए, लेकिन उनमें से एक तिहाई डॉक्टर नौकरी पर नहीं आए। इसका मुख्य कारण स्वास्थ्य विभाग में सुधार न होना और प्रमोशन के अवसर न मिलना है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रंगरेलियां मनाते दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पकड़े गए बीजेपी नेता : सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई अश्लीलता

मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले  बीजेपी नेता मनोहर लाल धाकड़  का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वह हाईवे पर ही एक महिला के साथ गंदा काम करते हुए नजर...
article-image
पंजाब

अज्ञात युवकों ने की फायरिंग : रामगढ़ झुंगियां में पूर्व सैनिक के घर पर चलाई चार राउंड गोलियां

गढ़शंकर, 23 सितंबर :  गढ़शंकर तहसील के गांव रामगढ़ झुगियां में सुबह-सुबह एक घर के गेट पर अज्ञात युवकों द्वारा 4 राउंड फायरिंग की खबर फैलते ही इलाके में दहशत का माहौल बन गया।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर लोक सभा सीट से आस्था अग्निहोत्री का नाम आने से आया नया ट्विस्ट : कांग्रेस मंडी से विक्रमादित्य सिंह और शिमला सीट से विनोद सुल्तानपुरी के नाम की कर सकती घोषणा

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल कांग्रेस के लोकसभा और विधानसभा उप चुनाव के टिकट पर आज दिल्ली में हुए मंथन में सेंटर इलेक्शन कमेटी की मीटिंग में मंडी सीट पर विक्रमादित्य सिंह और शिमला...
article-image
पंजाब

पूर्व विधायक गोल्डी ने दी दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की समस्त देशवासियों को बधाई

गढ़शंकर , 11 नवंबर : पूर्व विधायक गोल्डी ने दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की समस्त देश वासियां को बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह त्योहार झूठ पर सत्य, अधर्म...
Translate »
error: Content is protected !!