चंडीगढ़। पंजाब सरकार के मिशन रोजगार के तहत मंगलवार को 801 युवाओं को सरकारी नौकरी मिली। मोहाली के विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान उन्होंने युवाओं को ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ सरकारी सेवा निभाने की सीख दी।
मुख्यमंत्री ने गुरु नानक देव जी और गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि यदि कोई बुजुर्ग अपने काम के सिलसिले में आपके पास आए तो उसके साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार करें। ऐसा काम करें कि वह आपको दुआ देकर जाए कि आप जीवन में और बड़ी जिम्मेदारी संभालें।
मान ने कहा कि नियुक्ति पत्र केवल कागज का टुकड़ा नहीं, बल्कि हजारों परिवारों की उम्मीद, सम्मान और सुरक्षित भविष्य का प्रतीक है।
भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता का दावा
मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पहले सरकारी नौकरियों के लिए रिश्वत और सिफारिश का सहारा लेना पड़ता था। कई भर्ती प्रक्रियाएं अदालतों में लंबित रहती थीं और इस दौरान उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा भी निकल जाती थी। उन्होंने दावा किया कि मौजूदा सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया है।
उन्होंने विपक्षी दलों को चुनौती दी कि वे भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार का एक भी मामला सामने लाकर दिखाएं। अकाली दल और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि इन दलों की नीतियों के कारण पंजाब को आर्थिक और सामाजिक नुकसान उठाना पड़ा। अकाली दल के शासनकाल में खनन सहित कई लाभकारी कारोबारों पर नेताओं के कब्जे का भी आरोप लगाया।
युवाओं को IAS-IPS बनने के लिए किया प्रेरित
मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त कर्मचारियों को सरकारी नौकरी मिलने के बाद अपनी पढ़ाई और तैयारी जारी रखने की सलाह दी। उन्होंने युवाओं से UPSC परीक्षा की तैयारी कर IAS और IPS अधिकारी बनने का लक्ष्य रखने को कहा।
उन्होंने बताया कि पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) में सहायक पदों पर करीब 600 अतिरिक्त भर्ती अवसर भी तैयार किए गए हैं।
मान ने कहा कि सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, खेल, बुनियादी ढांचे और रोजगार के क्षेत्र में एक साथ काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में देश में पहले स्थान पर पहुंच गया है और केरल को भी पीछे छोड़ दिया है।
सरकारी नौकरियों का आंकड़ा 72,578 पहुंचा
मुख्यमंत्री के अनुसार, वर्ष 2022 में सत्ता संभालने के बाद से अब तक 71,777 युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। मंगलवार
