पंजाब सरकार की ‘लैंड पूलिंग नीति’ के खिलाफ भाजपाइयों ने पूर्व मंत्री सोमप्रकाश व अनीता सोमप्रकाश की अगुवाई में किया विरोध प्रदर्शन

by

सोमप्रकाश बोले : लैंड पूलिंग एक्‍ट से खत्म हो जाएगी किसानी

सैंकड़ों की संख्या में भाजपाइयों ने किया आप पार्टी का विरोध,जमकर हुई नारेबाजी

रेस्ट हाउस से लेकर एसडीएम कार्यालय तक निकाला रोष मार्च

फगवाड़ा/दलजीत अजनोहा :  पंजाब में आम आदमी पार्टी की मान सरकार लैंड पूलिंग योजना को लेकर घिरती नजर आ रही है।पंजाब में भाजपा ने इस योजना के खिलाफ पूरे राज्य में अभियान चलाया है और इस योजना को लैंड लूटिंग पॉलिसी बताया है।पंजाब में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं और इसके लिए भाजपा भी अपनी रणनीति तैयार कर रही है।दरअसल लैंड पूलिंग पॉलिसी को लेकर पंजाब में भगवंत मान सरकार को किसानों के कई संगठनों की ओर से भी विरोध का सामना करना पड़ रहा है।वहीं भाजपा पार्टी की ओर से इस मुद्दे पर पंजाब की मान सरकार को घेरने की पूरी तैयारी की है।भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आज 11 अगस्त सोमवार को फगवाड़ा में आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली
पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई इस नीति का कड़ा विरोध करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश व अनीता सोमप्रकाश के नेतृत्व में यह प्रदर्शन फगवाडा़ के रेस्ट हाउस से धरने के साथ शुरू हुआ और फिर बाद में रेस्ट हाउस से भाजपा समर्थकों ने एसडीएम कार्यालय फगवाडा़ तक रोष मार्च निकाला।इस दौरान आम आदमी पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।

विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सोमप्रकाश,अनीता सोमप्रकाश व भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार 40 हजार एकड़ से अधिक उपजाऊ कृषि भूमि निजी कंपनियों को देने की तैयारी में है,जिस पर गेहूं,धान और सब्जियां उगाई जाती हैं।उनका कहना है कि यह नीति किसानी को खत्म कर देगी और भविष्य में गंभीर खाद्य संकट पैदा कर सकती है।रैली का उद्देश्य उपजाऊ कृषि भूमि को कॉर्पोरेट घरानों के हाथों में जाने से रोकना बताया गया।पूर्व मंत्री सोमप्रकाश व अनीता सोमप्रकाश ने कहा कि लैंड पूलिंग एक्‍ट से किसानी खत्म हो जाएगी।भाजपा नेताओं ने कहा कि जब तक सरकार इस नीति को पूरी तरह वापिस नहीं लेती,उनका आंदोलन जारी रहेगा।पूर्व मंत्री सोमप्रकाश का कहना है कि यह सिर्फ जमीन का मुद्दा नहीं है,बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य का सवाल है।पूर्व मंत्री सोमप्रकाश ने कहा कि भाजपा पंजाब गांव-गांव जाकर किसानों को इस योजना के खिलाफ जागरूक करेगी और उन्हें लामबंद करेगी।जो किसान पहले से ही जागरूक और संघर्षरत हैं, भाजपा उनसे मिलकर उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी।भाजपा नेताओं ने भगवंत मान सरकार की निंदा करते हुए कहा कि उन्होंने किसानों की जमीन पर गंभीर हमला किया है। उन्होंने कहा कि लैंड पूलिंग योजना के ज़रिए सरकार पिछले दरवाज़े से किसानों की ज़मीन भू-माफियाओं को सौंपना चाहती है – जो पूरी तरह से अस्वीकार्य है।उन्होंने कहा भाजपा किसानों के साथ चट्टान की तरह खड़ी है।जब तक आप सरकार लैंड पूलिंग नीति वापिस नहीं ले लेती,तब तक भाजपा किसानों के साथ एकजुटता से हर स्तर पर लड़ती रहेगी।

इस अवसर पर अवतार सिंह मंड,राजीव पाहवा,अरुण खोसला,राकेश दुग्गल, परमजीत सिंह चाचोकी,सोनू रावलपिंडी,गगनसोनी,दिनेश दुग्गल,जसविंदर कौर, संगीता,वीवा,भोली पीपारंगी, मनिंदर शिवपुरी,साबी चक्क हकीम,निखिल गुप्ता,रणजीत पाबला,बीराराम बलजोत, अमरीक टिब्बी,राजू चहल, नरेश कोटरानी,शालू चोपड़ा, रामपाल शिवपुरी,चंद्र रेखा निक्की,रमेश लाल,सुरजीत पंडवा,चंदरेश कौल,विक्रम कौल,राजिंदर डाबरी के अलावा अन्य भाजपा समर्थक उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आम आदमी पार्टी के राज में उनकी अपनी महिला सांसद भी सुरक्षित नहीं : दिल्ली सीएम हाउस में स्वाति मालीवाल के साथ हुई घटना पर केजरीवाल और मान जवाब दें -डा. सुभाष शर्मा

पंजाब की 1.3 करोड़ महिला मतदाताको आज तक नहीं मिले 1000-1000 रुपए : डा. सुभाष शर्मा डा. सुभाष शर्मा ने किया मोहाली में डोर टू डोर प्रचार, खरड़ में वकीलों के साथ की बैठक मोहाली/खरड़ : श्री आनंदपुर...
article-image
पंजाब

मेहटियाना पुलिस ने बिजली ट्रांसफार्मर से तेल व तांबा चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

मेहटियाना : एसएसपी सुरेंद्र लांबा आईपीएस के दिशा निर्देश एवं एसपी सरबजीत सिंह बाहिया डीएसपी शिव दर्शन सिंह निर्देशन एवं इंस्पेक्टर ऊशा रानी मुख्य अधिकारी थाना मोहटियाना ने चोरी की घटनाओं को रोकने हेतु...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल बीजेपी की संगठनात्मक रचना में बड़ा बदलाव – मंडलों की संख्या 74 से बढ़कर 171 पर पहुंची

हिमाचल बीजेपी में इन दिनों आंतरिक संगठनात्मक चुनाव चल रहे हैं. बूथ स्तर पर त्रिदेव और पन्ना प्रमुख चुने जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में चुनाव संपन्न करवाने की जिम्मेदारी...
Translate »
error: Content is protected !!