पंजाब सरकार ने सर्वपक्षीय विकास के साथ गांवों की तस्वीर बदली: सांसद मनीष तिवारी बलाचौर के गांव रोड़ी में 11

by

लाख रुपए की लागत वाले विकास प्रोजेक्ट किए लोकार्पित
बलाचौर : मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने सर्वपक्षीय विकास के जरिए राज्य के गांव की तस्वीर बदल दी है। यह प्रगटावा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने आज हलका विधायक बलाचौर चौधरी दर्शन लाल मंगूपुर, पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान और अन्य शख्सियतों की उपस्थिति में बलाचौर हलके के गांव रोड़ी में 11 लाख रुपए के विकास प्रोजेक्ट लोकार्पित करने के अवसर पर किया। उन्होंने कहा कि राज्य के गांवों का इतना विकास पहले कभी नहीं हुआ, जितना मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली मौजूदा सरकार के कार्यकाल में हुआ है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा गांवों को शहरों के स्तर पर सुविधाएं मुहैया करवाने हेतु दिल खोलकर ग्रांट दी जा रही हैं और कोरोना महामारी के बावजूद विकास कार्यों में ठहराव नहीं आने दिया गया।
बलाचौर हल्के की बात करते हुए उन्होंने कहा कि बलाचौर हलके में विकास कार्य युद्धस्तर पर करवाए जा रहे हैं और यहां कई अहम प्रोजेक्ट शुरू किए गए हैं। उन्होंने बताया कि हलके के गांव बल्लोवाल सोंखडी में 34 करोड़ रुपये की लागत से खेतीबाड़ी कालेज स्थापित किया जा रहा है, जिसमें अगस्त से कक्षाएं शुरू हो रही हैं। उन्होंने हलके के गांवों की ग्राम पंचायतों से अपील की कि वे कोविड से बचाव हेतु अपने गांवों में 100 फीसदी टीकाकरण करवाना यकीनी बनाएं। उन्होंने कहा कि जो भी गांव यह उद्देश्य हासिल करेगा पंजाब सरकार द्वारा उसे विकास कार्यों हेतु 10 लाख रुपये की विशेष ग्रांट दी जाएगी।
इस अवसर पर चेयरमैन मार्केट कमेटी बलाचौर हरजीत सिंह जाडली, चेयरमैन पंचायत समिति सड़ोआ गौरव कुमार, वाइस चेयरमैन सतीश कुमार, एसडीएम दीपक रुहेला, डीएसपी तरलोचन सिंह, बीडीपीओ रविंद्र सिंह, सरपंच हरजिंदर सिंह, पटवारी ज्ञान चंद, सरपंच जोगिंदर सिंह, शाम सुंदर, सुरेंद्र पाल, सतपाल सिंह, सुच्चा सिंह, डॉ प्रेम चंद, हरबंस सिंह, प्रेम चंद, बलदेव सिंह, पंच बीरबल के अलावा संबंधित क्षेत्रों की अन्य हस्तियां

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मंत्रियों को कंटोल में रखों ….अफसरों ने सीएम भगवान मान को दिया अल्टीमेटम

चंडीगढ़ :  पंजाब में भगवंत मान को शिकायत भेजी है कि जिसमें मंत्रियों को कंटोल रखने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। अधिकारियों ने ऐसा न करने पर कामकाज बायकाट तक की चेतावनी दी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2.5 करोड़ की रिश्वत का मामला : रिश्वत में पहली किस्त 55 लाख लेने के लिए जींद के होटल में रुका था ईडी अधिकारी का भाई

  चंडीगढ़ । मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े ढाई करोड़ की रिश्वत के मामले में फरार शिमला प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सहायक निदेशक विशाल दीप के भाई विकास दीप को सीबीआई ने जींद के एक...
article-image
पंजाब

महिला सरपंच गिरफ्तार : दो मनरेगा अधिकारियों और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

तरनतारन : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने कार्रवाई करते हुए तरनतारन की एक महिला सरपंच को करप्शन के तहत गिरफ्तार किया है। इसके अलावा विजिलेंस ब्यूरो ने अमृतसर में दो मनरेगा अधिकारियों और एक अन्य...
पंजाब

हड़ताल ली वापस पीसीएस ऑफिसर्स एसोसिएशन ने : मुख्यमंत्री की चेतावनी के बाद तुरंत काम पर लौटने का फैसला

चंड़ीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दो बजे तक काम पर लौटने की चेतावनी दी थी। इसके बाद हड़ताल को वापस ले लिया गया है। हड़ताल को सरकार ने अवैध घोषित किया था। एसआईटी...
Translate »
error: Content is protected !!