पटवारी-कानूनगो को लगा बड़ा झटका : हिमाचल में राजस्व कर्मचारियों का हुआ स्टेट कैडर, अब पूरे प्रदेश में हो सकेगा ट्रांसफर

by
एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने राजस्व विभाग के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को जिला कैडर से हटाकर स्टेट कैडर में शामिल कर दिया है। इसके तहत ड्राइवर, पटवारी, मिनिस्टिरियल स्टाफ, चपरासी और अन्य क्लास-थ्री और क्लास-फोर कर्मचारियों को अब प्रदेशभर में कहीं भी स्थानांतरित जा सकेगा।
इससे पहले ये सभी कर्मचारी जिला कैडर के अंतर्गत आते थे और उनकी तैनाती केवल संबंधित जिले तक सीमित रहती थी।  अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व ओंकार शर्मा ने इस सम्बंध में अधिसूचना जारी की है। प्रदेश सरकार ने पिछले दिनों कैबिनट बैठक में राजस्व कर्मचारियों का कैडर बदलने की मंजूरी दी थी। अब इसे अमलीजामा पहनाया गया है।
सरकार पहले भी कर चुकी है प्रयास
पिछले वर्ष भी सरकार ने इन कर्मचारियों को स्टेट कैडर में शामिल करने की कोशिश की थी लेकिन तब कर्मचारियों ने इसका कड़ा विरोध किया था। राजस्व विभाग के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे और उनका करीब एक माह तक विरोध प्रदर्शन चला था। उस समय सरकार ने इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया था।
हड़ताल के दौरान पटवारी और कानूनगो संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने कांगड़ा जिले के देहरा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात भी की थी। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को रखते हुए जिला कैडर को बनाए रखने की अपील की थी। लेकिन सरकार ने अब इन कर्मचारियों के स्टेट कैडर की अधिसूचना जारी कर दी है। ऐसे में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी अब पूरे प्रदेश में कहीं भी ट्रांसफर हो सकते हैं।
पटवारी व कानूनगो सहित राजस्व महकमे के अन्य कर्मचारी इस फैसले से नाराज बताए जा रहे हैं। हिमाचल में पहली बार इन कर्मचारियों का कैडर बदला गया है।
माना जा रहा है कि सरकार की इस व्यवस्था से प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार होगा। स्टेट कैडर लागू होने से कर्मचारियों की नियुक्ति में पारदर्शिता आएगी और जरूरत के अनुसार उन्हें प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तैनात किया जा सकेगा। इससे कामकाज में तेजी आएगी और प्रशासनिक सुचारूता बनी रहेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

60 लाख में जनकौर से भदौड़ी तक बनेगा लिंक रोड, सतपाल सत्ती ने किया भूमिपूजन

ऊना 29 मार्च – एक दिन-एक गांव कार्यक्रम के अंतर्गत छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ग्राम पंचायत जनकौर में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया और जन समस्याएं सुनीं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने संयुक्त पटवार एवं कानूनगो महासंघ की मांगों पर की चर्चा

ऊना : संयुक्त पटवार एवं कानूनगो महासंघ द्वारा अपनी मांगों को लेकर आज उपायुक्त ऊना राघव शर्मा के साथ बचत भवन में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में महासंघ द्वारा उठाई गई सभी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्री वीरेंद्र कंवर ने क्यारियां-हरोट बस सेवा को दिखाई हरी झंडी, फिर 9 किमी स्वयं बस में किया सफर

ऊना – ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज क्यारियां से हरोट बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हरी झंडी दिखाने के बाद उन्होंने अपनी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएम नरेंद्र मोदी के संवाद कार्यक्रम का पंचायत स्तर पर होगा सीधा प्रसारणः डीसी

ऊना – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश में कोविड के दौरान बेहतरीन कार्य करने वाले हेल्थ वर्कर व मोटिवेटर से 6 सितंबर को वर्चुअल माध्यम से संवाद करेंगे, जिसका सीधा प्रसारण पंचायत स्तर पर...
Translate »
error: Content is protected !!