पठानकोट में गनपॉइंट पर XUV500 लूटी : ड्राइवर को अगवा करने का अलर्ट निकला गलत

by
छाती पर पिस्तौल तानकर चालक को गाड़ी से उतारा, आरोपी माधोपुर की ओर फरार; आतंकी हमलों में लूटी गई गाड़ियों के इस्तेमाल के पुराने मामलों के चलते सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

पठानकोट। पठानकोट-जम्मू नेशनल हाईवे पर शहर के डाउनटाउन इलाके में हथियारबंद युवक ने गनपॉइंट पर सफेद रंग की महिंद्रा XUV500 लूट ली। आरोपी ने गाड़ी में बैठे ड्राइवर की छाती पर पिस्तौल तानकर उसे नीचे उतारा और वाहन लेकर फरार हो गया। घटना के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से ड्राइवर को अगवा कर कठुआ की तरफ ले जाने का अलर्ट जारी किया गया था, लेकिन बाद में जांच में अपहरण की सूचना गलत निकली। पुलिस के अनुसार, ड्राइवर को गाड़ी से उतारकर वाहन छीना गया था।

लूटी गई XUV500 का नंबर PB-35-AA-9902 है। घटना के बाद पंजाब और जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। पठानकोट से जम्मू तक नेशनल हाईवे और अंतरराज्यीय सीमाओं पर निगरानी बढ़ा दी गई है। वाहन के किसी वारदात में इस्तेमाल होने की आशंका को देखते हुए पुलिस अलग-अलग दिशाओं में उसकी तलाश कर रही है।

परिवार को घुमाने लाया था चालक, हाईवे किनारे पार्क की थी गाड़ी

थाना सुजानपुर में दर्ज एफआईआर नंबर 241 के अनुसार, शिकायतकर्ता प्रवीण सिंह (40), निवासी महावीर मोहल्ला, बमियाल ने पुलिस को बताया कि वह प्रताप वर्ल्ड स्कूल में बस चालक है। उसके पुराने परिचित सनी वर्मा निवासी बमियाल अक्सर उसे दूर-दराज के स्थानों पर जाने के लिए ड्राइवर के तौर पर साथ ले जाते हैं।

प्रवीण के मुताबिक, सोमवार रात वह सनी वर्मा की पत्नी, बेटी और बेटे को महिंद्रा XUV500 में लेकर डाउनटाउन पुल नंबर-5, सुजानपुर के पास पहुंचा था। परिवार के सदस्य घूमने के लिए डाउनटाउन के अंदर चले गए, जबकि उसने लखनपुर की दिशा में मुंह करके हाईवे किनारे गाड़ी खड़ी कर दी। वह खुद वाहन के अंदर बैठा हुआ था।

सिर पर काला परना बांधे युवक ने तानी पिस्तौल

शिकायतकर्ता ने बताया कि वह गाड़ी में बैठा था, तभी सिर पर काला परना बांधे एक युवक वहां पहुंचा। आरोपी ने उसकी छाती पर पिस्तौल तान दी और थप्पड़ मारते हुए धमकी दी कि तुरंत गाड़ी से नीचे उतर जाए, नहीं तो गोली मार देगा।

डर के कारण प्रवीण सिंह गाड़ी से नीचे उतर गया। इसके बाद आरोपी सफेद XUV500 लेकर माधोपुर की दिशा में फरार हो गया। चालक ने पुलिस को बताया कि यदि आरोपी दोबारा उसके सामने आता है तो वह उसकी पहचान कर सकता है।

जम्मू पुलिस के अलर्ट में अपहरण की सूचना, FIR में अलग कहानी

वारदात के बाद PCR जम्मू की ओर से आपातकालीन अलर्ट जारी किया गया था। इसमें सूचना दी गई थी कि अज्ञात लोग गनपॉइंट पर ड्राइवर का अपहरण कर गाड़ी सहित पठानकोट के डाउनटाउन इलाके से कठुआ की ओर जा रहे हैं। अलर्ट में वाहन का नंबर PB35AA-9902 देते हुए संबंधित पुलिस इकाइयों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए थे।

हालांकि, बाद की जांच और FIR में दर्ज चालक के बयान से स्पष्ट हुआ कि आरोपी उसे अपने साथ नहीं ले गए थे। उन्होंने पिस्तौल दिखाकर उसे गाड़ी से नीचे उतारा और वाहन छीनकर फरार हो गए। वाहन मालिक के परिवार के सुरक्षित होने की जानकारी भी सामने आई है।

दीनानगर और पठानकोट एयरबेस हमलों के कारण बढ़ी चिंता

लूटी गई गाड़ी की तलाश के बीच सुरक्षा एजेंसियों की चिंता की एक बड़ी वजह पंजाब में पहले हुई दो आतंकी वारदातें भी हैं, जिनमें छीने गए वाहनों का इस्तेमाल किया गया था।

  • दीनानगर हमला (27 जुलाई 2015): आतंकियों ने एक मारुति कार छीनकर दीनानगर पुलिस थाने पर हमला किया था। इस हमले में पुलिसकर्मियों सहित सात लोगों की मौत हुई थी।

  • पठानकोट एयरबेस हमला (1-2 जनवरी 2016): आतंकियों ने टैक्सी चालक की हत्या कर इनोवा गाड़ी छीनी थी। इसके अलावा पंजाब पुलिस के तत्कालीन एसपी सलविंदर सिंह की एसयूवी भी छीन ली गई थी। इसके बाद पठानकोट एयरबेस पर हमला हुआ था, जिसमें सात सुरक्षा कर्मियों की जान गई थी।

इन पुराने मामलों के मद्देनजर पुलिस लूटी गई XUV500 को लेकर किसी भी संभावित सुरक्षा खतरे को नजरअंदाज नहीं करना चाहती।

CCTV और टोल प्लाजा की फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना के बाद पठानकोट, कठुआ, सांबा और जम्मू की ओर जाने वाले हाईवे पर पुलिस नाकों, PCR टीमों और संबंधित थाना प्रभारियों को अलर्ट किया गया। हाईवे पेट्रोलिंग टीमों को विशेष रूप से सफेद रंग की XUV500 पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों और टोल प्लाजा की फुटेज भी खंगाल रही है।

जांच अधिकारी ASI जसबीर सिंह के अनुसार, चालक प्रवीण सिंह की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 304(2) और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वाहन के भागने की दिशा को लेकर शुरुआती सूचनाओं में अंतर सामने आया है। FIR में चालक ने आरोपी के माधोपुर की ओर जाने की बात कही है, जबकि एसएसपी पठानकोट की ओर से गाड़ी के गुरदासपुर की दिशा में देखे जाने की जानकारी दी गई। पुलिस इन सूचनाओं के आधार पर वाहन की तलाश में जुटी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पानी का स्तर नीचे आने के बाद लोगों ने की घर वापसी, बाढ़ प्रभावित इलाकों में बंद पड़े सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए आनलाइन कोचिंग की विशेष व्यवस्था, स्टेशनरी सामान भी करवाया जाएगा उपलब्ध: डिप्टी कमिश्नर

लोगों के पुर्नवास को लेकर प्रशासन चला रहा विशेष अभियान, बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगे 61 मैडिकल कैंपों में 8657 लोगों का किया गया चैकअप महिताबपुर में लगाए गए बाढ़ राहत कैंप में डिप्टी...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज से माता गुजर कौर व साहिबजादों की शहादत को समर्पित विशाल गुरमति मार्च का आयोजन किया गया

गढ़शंकर – शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के शिक्षण संस्थानों में माता गुजर कौर व साहिबजादों की शहादत को समर्पित गुरमति समागम व गुरमति मार्च का आयोजन करने के फैसले के अनुसार बबर अकाली मेमोरियल...
article-image
पंजाब

पंजाब में बेअदबी पर सख्त कानून लागू होने पर सीएम भगवंत मान ने श्री हरमिंदर साहिब में टेका माथा

अमृतसर : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज श्री हरमिंदर साहिब में नतमस्तक होकर जागत ज्योति श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट-2026 को लागू करने की समझ और शक्ति प्रदान करने के लिए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मौत की सजा पाए 8 पूर्व भारतीय नौसैनिकों को राहत : भारत सरकार की अपील पर सभी आठ लोगों की मौत की सजा पर रोक

नई दिल्ली : कतर में मौत की सजा पाए 8 पूर्व भारतीय नौसैनिकों को गुरुवार (28 दिसंबर) को बड़ी राहत मिली। भारत सरकार की अपील पर सभी आठ लोगों की मौत की सजा पर...
Translate »
error: Content is protected !!