पलांखवाला में 11 से 18 अप्रैल तक होगी भागवत कथा

by

प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक आचार्य 108 श्री महंत साध्वी ऋषि गिरी जी महाराज सुनाएंगे कथा

बद्दी, 9 अप्रैल (तारा) : नगर निगम बद्दी के तहतप लांखवाला में कौशल निवास नजदीक अपना घर अपार्टमेंट्स में श्रीमदभागवत कथा का आयोजन 11 अप्रैल से 18 अप्रैल तक किया जाएगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष अच्छर पाल कौशल ने बताया कि भागवत कथा के दौरान के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कथावाचक परम् पूज्य आचार्य 108 श्री महंत साध्वी ऋषि गिरी जी महाराज पीठाधीश्वर मनिकेश्वर महादेव मठ अपने मुखारविंद से प्रवचनों की वर्षा करके संगत को निहाल करेंगे। कथा प्रवचन का समय दोपहर बाद 2 बजे से सांय 5 बजे तक रखा गया है। 11 अप्रैल को प्रातः 11 बजे श्रीमद्भागवत महापुराण स्वागत एवं कलश यात्रा निकाली जाएगी। तत्पश्चात श्रीमद्भागवत महापुराण स्थापना एवम भागवत कथा महिमा का गुणगान होगा। कथा के पश्चात हर रोज भंडारा प्रसाद वितरित होगा।

अच्छर पाल कौशल ने बताया कि 18 अप्रैल को कथा का समय 10 बजे साढ़े 11 बजे तक रहेगा। भागवत समापन पर हवन एवम पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन शाम को 6 से 8 बजे तक बाबा बालक नाथ एवम माता की चौकी लगेगी। इसमें हिमाचल की सुप्रसिद्ध भजन गायिका वंदना धीमान एवम पार्टी अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
आयोजकों ने आसपास की पंचायतों के श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि निर्धारित तिथि व समय पर पहुंच कर भागवत कथा एवम ज्ञान रस की अमृतवाणी का रसपान करके ज्ञान गंगा में स्नान करके अपने जीवन को सफल बनायें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

33 पंचायतों को एडीसी ने किया सम्मानित, 21 का नेतृत्व कर रही महिलाएं : स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 के तहत अच्छा प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित

कांगड़ा , 18 सितम्बर। घर ही नहीं, पंचायतों को स्वच्छ रखने में भी महिलाएं कोसों आगे हैं। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के दूसरे चरण के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 में जिला कांगड़ा की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्राकृतिक आपदाओं से ज़िला में 350 करोड़ रुपयों के नुकसान का आकलन -विधानसभा अध्यक्ष

आपदा प्रभावित लोगों को 4 करोड़ रुपयों की तत्काल राहत राशि प्रदान चंबा, 2 अगस्त : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि जारी मॉनसून के दौरान प्राकृतिक आपदाओं से अब तक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जज से CBI ने रिश्वत के एक मामले में की पूछताछ : 30 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में वकीलऔर बिचौलिए को किया गिरफ्तार

बठिंडा ।  सीबीआई टीम ने बठिंडा कोर्ट के एक जज से पूछताछ की। सीबीआई टीम दोपहर करीब 1:30 बजे बठिंडा कोर्ट परिसर पहुंची, जहां टीम ने जज से रिश्वत के एक मामले में कई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुलदीप सिंह पठानिया ने की ककीरा–समलेऊ सेक्टर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक 

एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष आदरणीय श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी ने भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत ककीरा–समलेऊ सेक्टर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ ढुढियारा बगंला में समीक्षा...
Translate »
error: Content is protected !!