पहली अगस्त से सात अगस्त तक मनाया जाएगा विश्व स्तनपान सप्ताह : कमल किशोर शर्मा

by

एएम नाथ। चम्बा : महिला एवं बाल विकास विभाग चम्बा के ज़िला कार्यक्रम अधिकारी कमल किशोर शर्मा ने कहा कि पहली अगस्त से सात अगस्त, 2025 तक ज़िला चम्बा में समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, वृत्त सुपरवाइजर विभागीय अधिकारी एवं स्वस्थ्य विभाग के सहयोग से विश्व स्तनपान सप्ताह आयोजित किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य नवजात शिशुओं की मृत्यु दर में कमी लाने, कुपोषण से बचाव करने, शिशुओं के शारीरिक व मानसिक विकास को सुनिश्चित करना है। माताओं के स्वास्थ्य में सुधार हेतु हर वर्ष 1 से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जाता है। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से स्तनपान व पोषण सम्बन्धी जानकारी के बारे में धातृ महिलाओं को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस वर्ष विश्व स्तनपान सप्ताह का विषय ‘स्तनपान में निवेश, भविष्य में निवेश’ निर्धारित किया गया है। एक सप्ताह के दौरान की जाने वाली निर्धारित गतिविधियों की सूची समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है। इस सप्ताह में आंगनबाड़ी केन्द्रों में एक अगस्त को सामुदायिक अधारित कार्यक्रम में स्तनपान के महत्व की जानकारी का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा। दो अगस्त को गृह भ्रमण के दौरान धात्री माताओं को पहले 6 माह तक सिर्फ माँ का दूध पिलाने पर बल दिया जाएगा। 3 अगस्त को गर्भवती माताओं को बच्चे के प्रसव के तुरंत बाद माँ का कोलेस्ट्रम युक्त दूध के फायदों पर जानकारी प्रदान की जाएगी। 4 अगस्त को गृह भ्रमण के दौरान माँ और बच्चे को संतुलित आहार तथा स्वछता की जानकारी, 5 तारीख को विशेषज्ञो के माध्यम से ऑनलाइन वेबनार आयोजित किया जाएगा। 6 तारीख को कमजोर बच्चों को कंगारू मदर केयर के बारे जागरूक किया जाएगा तथा 7 अगस्त को इस दौरान की गई सभी गतिविधियों को सोशल मीडिया द्वारा व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा। इसके अतिरिक्त ऊपरी आहार व माँ द्वारा अपने बच्चों की उचित देखभाल, कुपोषण, एनीमिया में कमी तथा नवजात शिशुओं को 06 माह तक केवल स्तनपान जैसे विषय पर भी अजानकारी प्रदान की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय राज्य मंत्री प्रह्लाद पटेल को शॉल, टोपी, चंबा थाल तथा सोमभद्रा उत्पाद वीरेंद्र कंवर ने भेंट किए

ऊना: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण एवं जल शक्ति राज्य मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल का ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बंगाणा में स्वागत किया। हमीरपुर से हरोली की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्कूली बच्चों को कोविड का दूसरा टीका प्रधानाचार्य की जिम्मेदारीः डीसी

ऊना:19 जुलाईः जिलाधीश ऊना राघव शर्मा ने कहा है कि स्कूली बच्चों को कोविड का दूसरा टीका लगवाना सुनिश्चित करना स्कूल प्रधानाचार्य व मुख्याध्यापक की जिम्मेदारी है। डीसी ने कहा कि जिला ऊना में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रतिभा सिंह-विक्रमादित्य यदि कांग्रेस में परेशान है तो समय रहते छोड़ दे पार्टी : जयराम

एएम नाथ। शिमला :     शिमला में भाजपा विधायक दल की बैठक समाप्त हो गई। बैठक के बाद जयराम बोले भाजपा विधायकों का निष्कासन राजनीति से प्रेरित है। विधानसभा में डिवीज़न ऑफ वोट के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अवैध खनन पर डीसी और एसपी का शिकंजा : सटीक कार्रवाई में मददगार साबित हो रही ड्रोन टेक्नोलॉजी

अवैध खनन के खिलाफ लगातार तेज रफ्तार से जारी है ऊना जिला प्रशासन की मुहिम रोहित जसवाल : ऊना, 26 दिसंबर। अवैध खनन के खिलाफ ऊना जिला प्रशासन की मुहिम लगातार तेज रफ्तार से...
Translate »
error: Content is protected !!