पहले दो दिनों में होशियारपुर रोडवेज डिपो से 2650 महिलाओं ने 1,32,932 रुपए की नि:शुल्क बस सुविधा का लाभ लिया

by

नि:शुल्क बस सुविधा से कामकाजी महिलाओं व छात्राओं को मिला बड़ा लाभ लाभार्थी महिलाओं ने किया पंजाब सरकार का धन्यवाद
होशियारपुर I  मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से महिला सशक्तिकरण की दिशा में कदम उठाते हुए प्रदेश की महिलाओं के लिए सरकारी बसों में नि:शुल्क सफर की सुविधा से महिलाओं में खुशी का माहौल है। विशेषकर कामकाजी महिलाओं के लिए नि:शुल्क बस सफर की सुविधा एक बहुत बड़ी राहत है। जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि रोजाना एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने वाली महिलाओं को सरकारी की इस योजना से आर्थिक रुप में काफी लाभ पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि नि:शुल्क बस सफर की सुविधा महिलाएं सिर्फ पंजाब के निवासी होने का पहचान पत्र दिखाकर सरकारी गैर ए.सी बसों में नि:शुल्क सफर कर सकती हैं।
जनरल मैनेजर पंजाब रोडवेज होशियारपुर डिपो रणजीत सिंह बज्गा ने बताया कि पहले दिन से ही नि:शुल्क बस सुविधा का महिलाओं ने काफी लाभ उठाया है। उन्होंने बताया कि पहले दो दिनों में 2650 महिलाओं ने 1,32,932 रुपए की नि:शुल्क बस सुविधा का लाभ उठाया है। उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल को 730 महिलाओं ने होशियारपुर डिपो से नि:शुल्क बस सफर किया और 34750 रुपए की बस सफर सुविधा का लाभ लिया जबकि 2 अप्रैल को 1920 महिलाओं ने 98182 रुपए के नि:शुल्क बस सफर का आनंद उठाया है। उन्होंने कहा कि पंजाब रोडवेज महिलाओं की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से वचनबद्ध है व रोडवेज की ओर से अपनी सभी बसों में जी.पी.एस. सिस्टम भी लगाया जा रहा है।
बस स्टैंड में नि:शुल्क बस सफर का आनंद उठाने वाली शिखा शर्मा ने कहा कि उनका व उनकी बेटी का किराया नहीं लगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार महिलाओं के लिए काफी काम कर रही है, जिसके लिए वह प्रशंसा की पात्र है। उन्होंने कहा कि बस किराया माफ करना बहुत बड़ी बात है। लता देवी ने कहा कि नि:शुल्क बस सुविधा खासकर आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग व रोजाना सफर करने वाली महिलाओं के लिए वरदान साबित होगा। रेनू ने बताया कि वित्तिय तौर पर छात्राओं को इससे बहुत राहत मिली है। उन्होने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब बॉर्डर बंद करने और गुजरात का खुला रहने का कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने उठाया मुद्दा

जालंधर  । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार पाकिस्तान के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठा रही है। वहीं, इस मामले को लेकर जालंधर कैंट से कांग्रेस के विधायक परगट...
article-image
पंजाब

3 दिन भारी बारिश …पौंग डैम से छोड़ा पानी, उफान पर ब्यास नदी, बाढ़ का खतरा

चंडीगढ़ : पंजाब में मानसून पीक पर है। सूबे के तमाम जिलों में बीते तीन चार दिन से बारिश हो रही है। हालात यह हैं कि पंजाब में नदियां उफान पर है और बांधों...
article-image
पंजाब

950 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त : कनाडा में ड्रग्स तस्करी के मामले में 19 गिरफ्तार

ओंटारियो  :   कनाडा के ओंटारियो में पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। पुलिस ने लगभग 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर के मादक पदार्थ जब्त किए हैं और 19 लोगों को गिरफ्तार किया है,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शहनाज गिल की नई फिल्म ‘इश्कनामा’ का फर्स्ट लुक जारी… रिलीज डेट का खुलासा

शहनाज गिल, जो अपनी निजी जिंदगी के कारण अक्सर चर्चा में रहती हैं, अब फिल्मी दुनिया में भी कदम रख चुकी हैं। हाल ही में, उन्होंने फिल्म ‘इक कुड़ी’ में अभिनय किया था और...
Translate »
error: Content is protected !!