पहाड़ियो का जेसीवी मशीनो से सीना छलनी कर समतल वना बना रहा माइनिंग मफ़िया

by
तलवाड़ा ( राकेश शर्मा ) : कंडी क्षेत्र के ब्लाक तलवाड़ा के अंतर्गत पडते गांव भवनौर के वन्य क्षेत्र जो हरियाली से प्रचुर मात्रा से हरे भरे पडे है। लेकिन इन पहाड़ी  जंगलों को कुछ लोग अपने स्वार्थो की पूर्ती के लिए इन हरी भरी पहाड़ियो का कथित तौर पर जेसीवी मशीनो से सीना छलनी कर समतल वनाने में  माइनिंग माफिया जुटा हुया है।इसी बात से खिन्न होकर के पहाड़ों की हो रही माइनिंग के पश्चात पहाड़ो को  समतल करने के पश्चात समतल हुई भूमि की कटौती करने से संबंधी गांव भावनौर के एक दर्जन से अधिक गांव भवनौर के लोगों ने एडीसी होशियारपुर राहुल चावा व नाईव तहसीलदार तलवाड़ा को को एक पत्र लिखकर मांग जताई है कि गांव भवनौर के खसरा नंबर 3369 व 3373 अंतर्गत हुई पहाड़ों की माइनिंग के पश्चात उक्त खसरा नंबर की हरी भरी पहाड़ी को ठेकेदार ने लगभग 50 से 70 फीट तक पहाड़ को उपर तक उखाड कर समतल करने के पश्चात इस पहाड़ी भूमि को लेवल कर दिया गया है। इस भूमि पर खड़े पहाड़ को समतल करने के पश्चात उक्त भूमि की कम हुई भुमि मे कटौती हो चुकी है। इसी बात को लेकर के गांव भवनौर निवासियों ने एडीसी होशियारपुर राहुल चावा व नाईव तहसीलदार तलवाड़ा को एक पत्र लिखकर मांग की कि इस रकबे के पहाड़ के  समतल होने के पश्चात भूमि में हुई कमी के कारण इस रकबे की माल विभाग तलवाड़ा के अधिकारियों द्वारा माल विभाग के रिकार्ड मे दरूसती करवाई जाए। ताकि भूमि मालिक को किसी प्रकार की भविष्य मे कोई परेशानी ना आए।  गाँव भवनौर की सरपंच मीना कुमारी के हस्ताक्षर सहित एक दर्जनभर लोगो जिनमे बलजीत सिंह राणा,शर्मिंदर जीत सिंह व सतपाल करमचंद आदि ने माल विभाग पंजाब के मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा,डीसी होशियारपुर कोमल मित्तल व एसडीएम मुकेरियां अशोक कुमार से मांग की कि कंडी क्षेत्र मे जहां पर भी  पहाड़ो की हुई कटाई के पश्चात भूमि  समतल हो चुकी है। पहाड़ से भूमि समतल होने के पश्चात कम हुई भुमि को माल विभाग के रिकार्ड मे भी तुरंत ही दरूसत किया जाय ।उक्त लोगो ने यह भी मांग की कि जब तक माल विभाग पहाड़ से भूमि समतल होने का रिकार्ड दुरूस्त नही हो जाता। तब तक गांव भवनौर के किसी भी उक्त खसरा नंबर 3369 व 3373 की किसी भी व्यक्ति को निशानदेही की परमिशन न दी जाए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमरप्रीत लाली को हाईकमान ने दी बड़ी जिम्मेदारी : जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए किया पर्यवेक्षक नियुक्त

गढ़शंकर : पंजाब यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव अमरप्रीत सिंह लाली को हाईकमान ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव में...
article-image
पंजाब

MP Dr. Raj Kumar and

Hoshiarpur /Daljit Ajnoha/Nov.18 : A crucial meeting was held today to review and finalize the preparations for the Nagar Kirtan to be organized in commemoration of the 350th martyrdom anniversary of Sri Guru Tegh...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जवालामुखी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के साक्षात्कार स्थगित

राकेश शर्मा : देहरा/ तलवाड़ा :  बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा सुशील शर्मा ने बताया कि बाल विकास परियोजना देहरा के अधीन जवालामुखी उपमंडल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के तीन और सहायिका के 17 पद...
पंजाब

गढ़शंकर पुलिस ने दो किलो अफीम के साथ दो को किया गिरफ्तार

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने बाइक सवार दो व्यक्तियों से दो किलोग्राम अफीम बरामद कर मामला दर्ज किया है। दर्ज मामले के अनुसार गढ़शंकर थाने में पदस्थ एसआई सुभाष चंद्र पुलिस कर्मियों के साथ...
Translate »
error: Content is protected !!