पांगी-भरमौर की राजनीति अब साज़िशों से नहीं, सेवा और संकल्प से चलेगी”

by

भाजपा विधायक डॉ. जनक राज का स्पष्ट संदेश, सत्ता में होकर भी निस्वार्थ सेवा पर ज़ोर

एएम नाथ। चम्बा :  भरमौर–पांगी विधानसभा की राजनीति इन दिनों चर्चाओं में है। क्षेत्र के भाजपा विधायक डॉ. जनक राज द्वारा फेसबुक पर साझा की गई एक पोस्ट ने राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है।
पोस्ट में उन्होंने साफ कहा कि “भरमौर की जनता ने हमें राजनीति करने के लिए नहीं, सेवा करने के लिए चुना है।” यह बयान ऐसे समय आया है जब क्षेत्र में अंदरूनी राजनीति, साज़िशों और भ्रम फैलाने की चर्चाएं तेज़ हैं।
खास बात यह है कि डॉ. जनक राज न केवल भाजपा के विधायक हैं, बल्कि सत्ता पक्ष का हिस्सा होने के बावजूद उन्होंने बार-बार यह संदेश दिया है कि राजनीति उनके लिए पद नहीं, जिम्मेदारी है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, चाहे स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हों, दुर्गम इलाकों की सड़कें हों या पांगी-भरमौर के दूरस्थ गांवों के मुद्दे डॉ. जनक राज निस्वार्थ भाव से जनता के बीच रहकर समस्याओं के समाधान का प्रयास करते रहे हैं।

——————————-
साज़िश बनाम जनसेवा की राजनीति

डॉ. जनक राज का यह बयान उन लोगों के लिए भी संदेश माना जा रहा है जो विकास कार्यों को राजनीति का शिकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
उनका साफ कहना है कि राजनीति साज़िशों से नहीं चलेगी, जनता ने सेवा के लिए चुना है विकास और जनहित से कोई समझौता नहीं होगा।
दुर्गम और संवेदनशील भरमौर-पांगी क्षेत्र में जनता लंबे समय से स्थिर नेतृत्व और ईमानदार प्रतिनिधित्व की उम्मीद करती रही है।
डॉ. जनक राज का यह रुख जनता के बीच यह भरोसा पैदा करता है कि
सत्ता में रहकर भी जनप्रतिनिधि अगर निस्वार्थ सेवा करे, तो राजनीति का चेहरा बदला जा सकता है।
डॉ. जनक राज की पोस्ट यह साफ संकेत देती है कि आने वाले समय में भरमौर-पांगी की राजनीति अब आरोप-प्रत्यारोप नहीं, बल्कि काम और सेवा के आधार पर तय होगी।
अब देखना होगा कि यह स्पष्टता और सेवा भाव आने वाले दिनों में राजनीतिक साज़िशों पर कितना भारी पड़ता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

होलीलोज’ को झटका : अर्की से “वीरभद्र का हनुमान” राजेंद्र ठाकुर भाजपा’ में शमिल

एएम नाथ। अर्की (शिमला) :  अर्की विधानसभा क्षेत्र से 2022 के चुनावों में निर्दलीय उम्मीदवार राजेंद्र ठाकुर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की मौजूदगी में दीपकमल चक्कर शिमला में भाजपा का दामन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब यूनिवर्सिटी में सीनेट-सिंडिकेट भंग करने का फैसला रद्द : भारी विरोध के बीच बैकफुट पर केंद्र

चंडीगढ़ : पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) की सीनेट और सिंडिकेट में किए गए बदलाव का आदेश अब केंद्र सरकार ने वापस ले लिया है. ये निर्णय शिक्षा मंत्रालय ने उच्च स्तरीय समिति की सिफारिशों, वाइस-चांसलर,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्टेज कैरिज बस रूटों के लिए आवेदन आमंत्रित : 30 जून तक कर सकतें हैं आवेदन

रोहित जसवाल। ऊना, 27 जून :  परिवहन विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा प्रकाशित रुटों पर स्टेज कैरिज वाहनों के लिए हिमाचली युवाओं से विभिन्न जिलों के 350(टैम्पो टै्रवलर) स्टेज कैरिज बस रूटों के लिए आवेदन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डल्लेवाल का आमरण पुलिस की हिरासत में भी अनशन जारी… अब पानी भी नहीं पी रहे किसान नेता

चंडीगढ़ : किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का पुलिस हिरासत में भी आमरण अनशन जारी है। एसकेएम (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा की तरफ से शनिवार जारी एक बयान में कहा गया...
Translate »
error: Content is protected !!