पांगी में आदि कर्म योगी अभियान का शुभारंभ : केंद्र सरकार का आदि कर्म योगी अभियान पहुंचा पांगी

by

48 गांव होंगे लाभान्वित : रमन घरसंगी

एएम नाथ। पांगी :  उपमंडल पांगी के मुख्यालय किलाड़ में बुधवार को आदि कर्म योगी अभियान का शुभारंभ उपमंडलाधिकारी (नागरिक) पांगी रमन घरसंगी द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘आदि कर्म योगी अभियान’ के तहत जिला चंबा के लगभग 156 गांवों को इस अभियान में शामिल किया गया है, जिनमें उपमंडल पांगी के 48 गांव शामिल किए गए हैं।

इस अभियान के अंतर्गत पांच विभागों के प्रमुख अधिकारियों व कर्मचारियों की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया है। टीम आगामी 4 से 5 दिनों तक पांगी की चिन्हित पंचायतों में विभिन्न शिविरों का आयोजन करेगी। इस दौरान स्वयं सहायता समूह, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, युवक मंडल, मल्टी टास्क वर्कर, पैरा पंप ऑपरेटर, फॉरेस्ट गार्ड, वन मित्र, पंचायत सचिव तथा सिलाई अध्यापिका भी सक्रिय रूप से कार्य करेंगे। इनके सहयोग से ग्राम विज़न डॉक्युमेंट तैयार किया जाएगा।

जिसे आगे चलकर आदि सेवा केंद्र में संकलित कर केंद्र सरकार को प्रेषित किया जाएगा। टीम के द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट के आधार पर पिछड़े गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए ग्रामवासियों से परामर्श लेकर योजनाएं भी तैयार की जाएंगी।

इस अवसर पर विकासखंड अधिकारी योगेश वर्मा, विभिन्न विभागों के अधिकारी, महिला मंडलों के सदस्यों सहित आशा वर्कर भी उपस्थित रहीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अब एलएमवी लाइसेंस धारक भी चला सकते -7500 किलोग्राम तक के कमर्शियल वाहन : सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

अब हल्के मोटर वाहन यानी एलएमवी लाइसेंस धारक भी 7500 किलोग्राम तक के कमर्शियल वाहन चला सकेंगे. दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार (6 नवंबर 2024) को इसे लेकर बड़ा फैसला सुनाया. अदालत ने ये...
हिमाचल प्रदेश

फसल बीमा सप्ताह के तहत किसानों को विभिन्न स्कीमों बारे किया जागरूक

ऊना, 7 जुलाई – जिला ऊना में चल रहे 5वें फसल बीमा सप्ताह का शुक्रवार को समापन्न हुआ। इस बारे जानकारी देते हुए कृषि उप निदेशक कुलभूषण धीमान ने बताया कि सप्ताह के दौरान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चबूतरा, रंगड़ और सपाहल में ‘मासिक धर्म शर्म का नहीं, गर्व का विषय पर आयोजित किए जागरुकता कार्यक्रम’ : किशोरियों को 50 हजार के सेनेटरी पैड देगी ग्राम पंचायत रंगड़

सुजानपुर 28 दिसंबर। मासिक धर्म से संबंधित विभिन्न भ्रांतियों को दूर करने तथा मासिक धर्म के दौरान बरती जाने वाली विभिन्न सावधानियों के प्रति किशोरियों एवं महिलाओं को जागरुक करने के लिए महिला एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने काठगढ़ महादेव की पूजा-अर्चना के साथ किया ‘इंदौरा उत्सव’ का शुभारंभ

चिट्टे के खिलाफ जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी, उत्सव का पहला दिन रहा पंजाबी गायक गुरनाम भुल्लर के नाम एएम नाथ।  इंदौरा, 18 दिसंबर। दो दिवसीय इंदौरा उत्सव का विधिवत शुभारंभ वीरवार को...
Translate »
error: Content is protected !!