पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में देहरा का युवक गिरफ्तार

by

सोशल मीडिया के माध्यम से गोपनीय जानकारी दे रहा था दुश्मन देश को

एएम नाथ। कांगड़ा : जिले के देहरा विधानसभा क्षेत्र का 20 साल का युवक पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है। युवक के मोबाइल से संदिग्ध जानकारियां मिली हैं। सुरक्षा एजेंसियों की कई दिनों से उस पर नजर थी। आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से गोपनीय जानकारी दुश्मन देश को दे रहा था। संदेह के चलते पुलिस इस युवक की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
मामला देशद्रोह से जुडा है। चूंकि युवक अपना ईमान बेचकर पाकिस्तान के लिए जासूसी का घिनौना काम कर रहा था।
युवक देहरा के सुखाहर से संबंध रखता है। इसका नाम अभिषेक है। बुधवार तड़के पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर युवक के घर पर करीब 4 बजे के छापा मारा।
एसपी मयंक चौधरी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में मिले तथ्य बेहद गंभीर हैं और मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। जांच में पता चला है कि युवक कॉलेज ड्रॉपआउट है, जो पाकिस्तान के लिए जासूसी में संलिप्त पाया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जारी विकास कार्यों की प्रगति को लेकर साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित : वन अनुमति से संबंधित मामलों में लाई जाए तेजी –उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

ज़िला के पर्यटन गंतव्यों एवं ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी के लिए कटोरी -बंगला में लगेगा होर्डिंग पर्यटकों को मिलेगी सुविधा एएम नाथ।  चंबा,15 जुलाई :   उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने विभिन्न विभागीय योजनाओं के तहत...
हिमाचल प्रदेश

डिजिटल पहचान पत्र डाउनलोड करने के लिए मतदान केंद्रों पर कैंप 6 व 7 मार्च को

ऊना : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला ऊना के समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एसडीएम) के कार्यालयों तथा पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के समस्त मतदान केंद्रों में 6 व 7 मार्च को विशेष कैंप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

3 की मौत एक घायल : कुल्लू के बंजार में गौशाला के समीप टिप्पर दुर्घटनाग्रस्त

एएम नाथ। कुल्लू : कुल्लू जिला के बंजार विधानसभा क्षेत्र के गौशाला  के समीप बीती देर शाम एक टिप्पर खाई में गिरने से 3  लोगों की मृत्यू हो  गई है जबकि एक गंभीर हो...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण कमान की संभाली कमान

शिमला, 1दिसंबर : लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण कमान के 24वें जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ के रूप में 01 दिसंबर 2023 को पदभार संभाला। सेना ने एक बयान में...
Translate »
error: Content is protected !!