पाकिस्तान ने शव लेने से किया इनकार – भारत-पाक सरहद पर घुसपैठ करता पाकिस्तान का नागिरक ढेर : बरामद हुआ ये सामान

by

फाजिल्का। भारत-पाक सरहद की चौकी सादकी के निकट सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे एक पाकिस्तानी नागरिक ने भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास किया, जिसे डयूटी पर तैनात संतरी ने उसको रुकने को कहा, लेकिन उक्त पाकिस्तानी नागरिक नहीं रुका, जिसके बाद संतरी ने उस पर गोलियां चला दीं। उस पर करीब 27 गोलियां दागी गईं।

इसके बाद आज सुबह उसी जगह पर सर्च अभियान चलाया, तो उक्त पाक नागरिक का शव मिला। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई और पाक नागरिक के शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।  इस संबंधी बीएसएफ के डीआईजी विजय कुमार ने बताया कि 1-2 जुलाई की मध्य रात्रि को बीओपी सादकी के एओआर में लगभग साढ़े नौ बजे पाकिस्तान की ओर से एक व्यक्ति ने तारबंदी में घुसपैठ करने की कोशिश की। ड्यूटी पर तैनात 55 बटालियन के संतरी ने उसे चेताया। लेकिन कुछ देर छिपने के बाद उक्त व्यक्ति आक्रामक मुद्रा में आगे बढ़ने लगा। चेतावनी के बावजूद वह तारबंदी की ओर बढ़ने लगा।

इसके जवाब में संतरी ने उस पर गोली चलाई। जब सुबह होते ही उस स्थान की तलाशी ली गई तो घटनास्थल से 25 से 27 वर्ष की आयु के एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ।  शव की तलाशी के दौरान जेब से एक थैली मिली। थैली में सिगरेट लाइटर और ईयरफोन था। थैली पर उर्दू में कुछ लिखा हुआ था। फिलहाल मामले की सूचना पंजाब पुलिस को दे दी गई है और बीएसएफ व पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।  उन्होंने बताया कि इस संबंध में भारत-पाक के बीच एक बैठक हुई है, लेकिन पाक रेंजरों ने शव को लेने से इनकार कर दिया है। जबकि बैठकों का दौर जारी है, अगर वह शव नहीं लेंगे तो इसके बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

फलाही में झुग्गियों को आग लगने के कारण प्रभावित परिवारों की रेड क्रास ने मदद की

होशियारपुर, 20 दिसंबरः डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के दिशा निर्देशों पर रेड क्रास सोसायटी की टीम ने गांव फलाही में आग से प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री मुहैया करवाई। गांव फलाही में झुग्गियों, झोंपड़ियों में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लाहौल-स्पीति के कांग्रेस के पदाधिकारियों ने पर्यवेक्षक बागवानी मंत्री नेगी की मौजूदगी में कहा स्पष्ट बाहरी व्यक्ति को पार्टी न किया जाए शामिल

लाहौल : जिला कांग्रेस की बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाहरी नेता को टिकट देने का विरोध किया और उपचुनाव में टिकट के सभी 17 दावेदारों ने अपनी अपनी बात रखते हुए एक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों में भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी…200 से अधिक सड़कें बंद

एएम नाथ । शिमला : मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों में सोमवार और मंगलवार को अत्यधिक भारी बारिश का ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार को...
article-image
पंजाब

लुधियाना की इंडस्ट्री ने भारत देश की दुनियां में पहचान बनाई-बावा,दीवान

बाबा विश्वकर्मा जी का पावन एतिहासिक दिवस बाबा विश्वकर्मा अंतर्राष्ट्रीय फाऊडेंशन द्वारा राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन करके मनाया गया बाबा विश्वकर्मा जी किरतीयों के देवता व सृष्टि के सिर्जनहार -गुरकीरत सिंह कोटली लुधियाना...
Translate »
error: Content is protected !!