पानी का स्तर नीचे आने के बाद लोगों ने की घर वापसी, बाढ़ प्रभावित इलाकों में बंद पड़े सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए आनलाइन कोचिंग की विशेष व्यवस्था, स्टेशनरी सामान भी करवाया जाएगा उपलब्ध: डिप्टी कमिश्नर

by

लोगों के पुर्नवास को लेकर प्रशासन चला रहा विशेष अभियान, बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगे 61 मैडिकल कैंपों में 8657 लोगों का किया गया चैकअप
महिताबपुर में लगाए गए बाढ़ राहत कैंप में डिप्टी कमिश्नर ने सुनी लोगों की समस्याएं व राहत सामग्री की वितरित
मुकेरियां/होशियारपुर, 22 अगस्त:
जिले के बाढ़ प्रभावित गांवों में जिला प्रशासन की ओर से राहत कार्य तो जारी है लेकिन डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर कोमल मित्तल की अनोखी पहल ने बाढ़ से प्रभावित गांवों के बच्चों की पढ़ाई को लेकर जो पहल की है, उसकी हर तरफ प्रशंसा हो रही है। डिप्टी कमिश्नर ने उन बच्चों की पढ़ाई के लिए विशेष प्रयास किया है जो बच्चे बाढ़ के कारण स्कूल नहीं जा सके। उनके इस प्रयास से इन बच्चों के चेहरे पर एक ऐसी सकून भरी मुस्कान आई है, जिसने मानों पिछले सभी दर्दों पर मरहम लगा दिया हो। उन्होंने इन बच्चों की पढ़ाई के लिए विशेष कोचिंग की व्यवस्था की है और रैड क्रास सोसायटी व अन्य एन.जी.ओज की मदद से इन बच्चों के लिए बैग, कापी, पैंसिल व अन्य स्टेशनरी का सामान उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को हिदायत देते हुए बाढ़ प्रभावित इलाकों के स्कूलों में बच्चों के लिए आनलाइन क्लासिज लगाने को कहा और स्कूल खुलने के बाद बच्चों की पढ़ाई को ढर्रे पर लाने के लिए एकस्ट्रा क्लासिज लगाने की हिदायत भी दी है।
डिप्टी कमिश्नर ने आज मुकेरियां के गांव महिताबपुर में लगाए गए बाढ़ राहत कैंप में लोगों की समस्याएं सुनी व उन्हें राहत सामग्री प्रदान की। इस दौरान उनके साथ एस.डी.एम मुकेरियां अशोक कुमार के अलावा प्रो. जी.एस मुल्तानी भी मौजूद थे। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिला प्रशासन व एन.जी.ओज की 12 किश्तियों व अन्य संसाधनों के माध्यम से 4 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया था। उन्होंने कहा कि पानी का स्तर कम होने के साथ-साथ लगभग सभी लोगों की ओर से अपने घरों में वापसी कर ली गई है। ऐसे में जिला प्रशासन ने सभी प्रभावित गांवों में पीने के लिए साफ पानी व बिजली सप्लाई को दोबारा चालू कर दिया है। उन्होंने बताया कि बाढ़ से पीडि़त परिवारों को हर जरुरी मदद पहुंचाई जा रही है। जिला रैड क्रास सोसायटी व अन्य समाज सेवी संस्थाओं ने बहुत बेहतरीन कार्य किया है। मुकेरियां उप मंडल में 6 राहत कैंप बनाए गए हैं, इसी तरह टांडा उपमंडल में 1 राहत कैंप चल रहा हैं।
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि बाढ़ के दौरान इन गांवों में 61 मैडिकल कैंप लगाए गए और अभी 8657 लोगों का चैकअप किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य के मद्देनजर यह कैंप आने वाले दिनों में भी जारी रहेंगे। उन्होंने बताया कि मुकेरियां में 37 मैडिकल कैंप लगाए जा चुके हैं जहां अब तक 7563 मरीजों का चैकअप किया गया है, इसी तरह टांडा में 24 मैडिकल कैंप लगाए गए हैं जहां 1094 मरीजों का चैकअप कर उन्हें दवाईयां दी जा चुकी है। इसी तरह पशु पालन विभाग ने गांवों में पशुओं के इलाज को लेकर विशेष अभियान चलाया है और इन पशुओं को गांव वासियों व एन.जी.ओज की मदद से पर्याप्त मात्रा में चारा भी उपलब्ध करवाया गया है। वैटनरी डाक्टरों ने टीमें बनाकर पशुओं के इलाज के विशेष कैंप भी लगाए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

महिला ने शख्स का बनाया अश्लील वीडियो : वायरल करने दी धमकी और लूट लिए डेढ़ लाख रुपये

गिद्दड़बाहा । थाना कोटभाई की पुलिस ने सुरजीत सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी गांव भलाईआना के बयान पर महिला सहित दो व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में सुरजीत...
पंजाब

जरूरतमंद छात्रों को डीएवीसीएमसी ने दिए स्कूल बैग, वर्दियां 

होशियारपुर। डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी (डीएवीसीएमसी) की ओर से अपने छात्र कल्याण कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल होशियारपुर के जरूरतमंद छात्रों को वर्दियां और स्कूल बैग वितरित किए गए। कमेटी...
article-image
पंजाब

रॉकेट लॉन्चर से हमला…बब्बर खालसा ने ली गुरदासपुर ब्लास्ट की जिम्मेदारी…..साथियों की शहादत का बदला

गुरदासपुर :   पंजाब में आतंकी गतिविधियों को लेकर एक बार फिर से खतरे की घंटी बज चुकी है। गुरदासपुर के कस्बा फतेहगढ़ चड़ियां स्थित थाना किला लाल सिंह से कुछ दूरी पर बीती रात...
article-image
पंजाब

सेहरा बांधकर परिजनों ने किया बेटे का संस्कार : पार्किंग विवाद में चाकुओं से गोदकर थी हत्या, 5 गिरफ्तार

मोहाली :  कुंभड़ा निवासी दिलप्रीत का आज कड़ी सुरक्षा में परिजनों ने उसके सिंह सेहरा बांधकर आखिर विदाई । इससे पहले दिलप्रीत का शव कुभड़ा स्थित घर पर लाया गया। वहीं, पुलिस और प्रशासन...
Translate »
error: Content is protected !!