पायलट ग्रीन हाइड्रोजन मोबिलिटी स्टेशन के लिए हिमाचल प्रदेश और एनएचपीसी के बीच समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित

by
चम्बा :  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की उपस्थिति में आज चम्बा में मोबिलिटी क्षेत्र के लिए पायलट हाइड्रोजन परियोजना के क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन चम्बा और एनएचपीसी लिमिटेड के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।  एनएचपीसी के समूह महाप्रबंधक ए.के. पाठक ने एनएचपीसी तथा चम्बा के उपायुक्त ने राज्य सरकार की ओर से समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि भारत 2070 तक कार्बन न्यूट्रल हो जाएगा और 2030 तक भारत गैर-जीवाश्म ईंधन स्रोतों से 500 गीगावाट उत्पन्न करेगा, जो कुल स्थापित क्षमता का 50 प्रतिशत होगा। एनएचपीसी के सहयोग से राज्य सरकार की यह पहल एक मील का पत्थर साबित होगी।
जय राम ठाकुर ने कहा कि हस्ताक्षरित किए गए समझौता ज्ञापन से इस पायलट हाइड्रोजन परियोजना के निष्पादन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग 200 एकड़ क्षेत्र में 300 किलोवाट का ग्रिड कनेक्टेड ग्राउंड माउंटेड सोलर पीवी प्लांट स्थापित किया जाएगा और इससे उत्पन्न ऊर्जा का उपयोग इलेक्ट्रोलाइजर में हाइड्रोजन के उत्पादन के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रोलिसिस प्रक्रिया के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 20 किलोग्राम ग्रीन हाइड्रोजन उत्पन्न होगा और इसे अनुकूल प्रक्रिया के माध्यम से संग्रहित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक किलोग्राम हाइड्रोजन ईंधन के उत्पादन के लिए 9 से 12 लीटर पानी का उपयोग होगा।
एनएचपीसी के समूह महाप्रबंधक एस.के. संधू ने कहा कि यह परियोजना एनएचपीसी के अध्यक्ष ए.के. सिंह की पहल है, जिसके अन्तर्गत उत्पादित हाइड्रोजन को 20 किलोग्राम क्षमता वाली बस/कार आदि के ईंधन टैंक में संग्रहित किया जाएगा और यह हाइड्रोजन मुख्य ईंजन में लगे हाइड्रोजन ईंधन सैल में जाएगा। इस ऊर्जा का उपयोग चम्बा के स्थानीय क्षेत्र में इस 20 किलोग्राम ईंधन टैंक के साथ लगातार 8 घंटे या 200 किलोमीटर तक बस चलाने के लिए किया जाएगा। एनएचपीसी इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत एक 32+1 सीटर बस भी उपलब्ध करवाएगी, जो कार्बन का शून्य उत्सर्जन करेगी और क्षेत्र की परिवहन सुविधाओं में सुधार करेगी।
विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, सांसद किशन कपूर, मुख्य सचेतक विक्रम जरयाल, विधायक जिया लाल कपूर और पवन नैय्यर, मुख्य सचिव राम सुभग सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

योगाभ्यास को बनाया जाए दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा : अपूर्व देवगन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय योग शिविर आयोजित

चंबा, 21 जून :चंबा की ऐतिहासिक चौगान मैदान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुष विभाग के सौजन्य से जिला स्तरीय योग शिविर आयोजित किया गया । उपायुक्त ने अंतराष्ट्रीय योग दिवस की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

18 महीने में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने लिया 27000 करोड़ का कर्ज : अनुराग ठाकुर

रोहित भदसाली। शिमला :  पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने पिछले 18 महीनों में 27,000 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज लिया है. उन्होंने...
हिमाचल प्रदेश

प्रत्येक दिहाड़ीदार को लगभग 1500 रुपये की मासिक वृद्धि सुनिश्चित होगी : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर

मुख्यमंत्री ने पंचायत चौकीदारों के प्रतिनिधिमण्डल को सम्बोधित किया आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री से भेंट की शिमला–मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज पंचायत चौकीदारों के एक प्रतिनिधिमण्डल को सम्बोधित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने ‘जेंडर पर्सपेक्टिव्स इन पब्लिक पॉलिसी एंड डेवलपमेंट’ पुस्तक का किया विमोचन

जेंडर संवेदनशील नीतियों और कार्यक्रमों पर दिया बल एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां डॉ. राजीव बंसल, डॉ. बासु सूद और डॉ. प्रभात मित्तल द्वारा लिखित पुस्तक ‘जेंडर...
Translate »
error: Content is protected !!