पालमपुर के विकास को 300 करोड़ जारी, आवंटित धनराशि के उपयोग में कोताही एवं लेटलतीफी किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी : : आशीष बुटेल

by

बुटेल ने पदरा और लमलेहड़ में सुनीं समस्याएं
पालमपुर, 5 जून :- मुख्य संसदीय सचिव शिक्षा एवं ग्रामीण आशीष के द्वारा ग्राम पंचायत हंगलोह के पदरा और ग्राम पंचायत लमलेहड़ में लोगों की समस्याओं को सुना।
पदरा और लमलेहड़ में जनसभा को संबोधित करते हुए पालमपुर के मतदाताओं ने सेवा का मौका दिया है। उन्होंने कहा कि लोगों ने जो विश्वास उन पर जताया है इसके लिये सदैव आभारी रहेंगे।
आशीष बुटेल ने कहा कि विकास कार्यों के लिये आवंटित धनराशि के उपयोग में कोताही एवं लेटलतीफी किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि तीन माह में समीक्षा बैठक आयोजित कर विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया जायेगा। उन्होंने चेताया कि विकास कार्य को आरंभ नहीं करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों से सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि लमलेहड़ पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों के लिये पिछले वर्षों में उनके माध्यम से एक करोड़ रुपये उपलब्ध करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने 5 माह के कार्यकाल में पालमपुर विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों के लिये 300 करोड़ से अधिक राशि जारी की गई है।
सीपीएस ने कहा कि प्रदेश में सरकार व्यवस्था परिवर्तन के ध्येय से कार्य कर रही है और सरकार के धन का सदुपयोग कर लीग से हटकर आम आदमी के उत्थान के लिये कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में बच्चों को पोष्टिक मध्यान भोजन उपलब्ध करने के लिये शिक्षा विभाग ने सप्ताह भर का मेन्यू जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि बच्चों के पोषण को ध्यान में रखकर मेन्यू तैयार किया गया है।
सीपीएस ने कहा कि पदरा में दो ट्यूबवेल लगाये गये हैं। री गिद्दा की सड़क की टारिंग करने के साथ डंगे के निर्माण एवं सड़क के सुधार के लिये 12 लाख रुपये जारी किये गए है। उन्होंने पदरा चौक से मथरेड रास्ते के निर्माण के लिए डेढ़ लाख, ओंकार चंद के घर से बोनी के घर तक रास्ते में पुलिया निर्माण के लिए 2 लाख, लाहला की और बागड़ खड्ड पर पुली एवम रास्ते के निर्माण के लिए 2 लाख, जोल नाला में पुली निर्माण पर एक लाख, बटोरू बस्ती रास्ते निर्माण के लिये 3 लाख, जागृति महिला मंडल भवन के शेष कार्य के लिये अढ़ाई लाख देने की घोषणा की।
उन्होंने गांव में थ्री फेस लाइन और सोलर लाइट उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि लाहला, हंगलोह और साथ लगती पंचायतों के लिये 25 से 30 लाख की लागत से बड़ा ओबीसी भवन निर्मित किया जायेगा।
सीपीएस ने लमलेहड़ के लोगों की भी सभी मांगों को चरणबद्ध पूरा करने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चन्द, हंगलोह पंचायत के प्रधान प्यार चन्द, प्रधान लमलेहड़ निशा देवी, उपप्रधान अनिल राणा, बीडीसी सदस्य रविंदर कुमार, सुभाष चंद, सुरेश जम्वाल, अमर चन्द सेठी, रोशन लाल चौधरी, बोनी कुमार, रविंदर कुमार, स्वर्णा देवी, राधा राणा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग नरियल, नन्द लाल चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. जनक राज ने भनोड़ी प्रेग्रां रोपवे और भरमाणी माता रोपवे के संदर्भ बारे की चर्चा

एएम नाथ। शिमला : विधायक डॉ. जनक राज ने शिमला सचिवालय में अतिरिक्त मुख्य सचिव हिमाचल एवँ अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक रोपवे निगम लिमिटेड श्री ओंकार शर्मा जी से भेंट की। इस दौरान उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा खंड पट्टा मेहलोग के तहत वर्षा व तूफान से क्षतिग्रस्त हुई दो स्कूलों की सुरक्षा दीवारें।

पट्टा मेहलोग,24 जनवरी (तारा) : दून विधानसभा के पहाड़ी क्षेत्र में बीते दिनों हुई वर्षा व भारी तूफान से जनजीवन अस्त व्यस्त हुआ है। तूफान से कुठाड़, पट्टा, गोयला व चंडी क्षेत्र में जहां...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शूटर ने डिप्टी सीएम अग्निहोत्री और एमएलए कालिया से अब मांगी माफी, कहा- गलती से…मेरी गलती के लिए मेरे को माफ कर दिया जाए

एएम नाथ/ रोहित जसवाल । ऊना : डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और गगरेट के एमएलए राकेश कालिया को जान से मारने की धमकी देने वाला शार्प शूटर ने अब सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बसाल पुली से मनोहर मार्किट रोड़ भारी वाहनों के लिए बंद, यातायात वैकल्पिक सड़क मार्ग पर डायवर्ट

रोहित जसवाल : ऊना, 23 अक्तूबर। बसाल पुली से मनोहर मार्किट सड़क (0/000 से 3/750 किलोमीटर) 24 अक्तूबर से 7 नवम्बर तक भारी वाहनों के लिए पूर्णतः बंद रहेगी। इस दौरान यातायात को वैकल्पिक...
Translate »
error: Content is protected !!