पावरकाम की पेंशनर्स एसोसिएशन ने मांगों संबंधी वधीक निगरान इंजीनियर मंडल गढ़शंकर को ज्ञापन सौंपा  

by

गढ़शंकर, 5 मई: पंजाब टेक्निकल सर्विसेज यूनियन पावरकाम की पेंशनर एसोसिएशन गढ़शंकर मंडल की मासिक बैठक हुई जिसमें पेंशनर्स द्वारा 1-1-2016 से 30-6-2021 तक का बकाया जारी न करने संबंधी वधीक निगरान इंजीनियर मंडल गढ़शंकर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में संगठन ने कहा कि पहली दो सरकारों अकाली-भाजपा तथा कांग्रेस स्केलों का बकाया और महंगाई भत्ते का बकाया देने में असफल रहीं। मुलाजिमों व पेंशनर्स की जत्थेबंदियों ने अलग-अलग समय दौरान संघर्षों के बल पर मौजूदा आम आदमी पार्टी की सरकार को बकाया देने के लिए विवश किया। किंतु फिर भी इस सरकार को मुलाजिमों तथा पेंशनर्स के 5 साल 6 महीने के बकाए को 42 किश्तों में देने का फरमान जारी किया। जबकि पेंशनर्स अप्रैल 2025 की पेंशन के साथ बताएं की किश्त के इंतजार में थे तो पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा सर्कुलर नंबर 3/2025 जारी करने पर भी कोई किश्त जारी नहीं की गई, जिसका पेंशनरों में व्यापक रोष है। जिसके चलत वधीक निगरान इंजीनियर मंडल गढ़शंकर को ज्ञापन सौंपा गया। इस संबंधी 13 मई 2025 को प्रांतीय कमेटी के आह्वान अनुसार मंडल गढ़शंकर में धरना दिया जाएगा। उक्त के अलावा 75 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेंशनरों को सम्मान और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित करने वाले पेंशनरों में आत्मा राम चूहड़ सिंह, देवराज, दिलबाग सिंह, मदनलाल, प्यारेलाल, प्रीतम सिंह, राम प्रकाश, सोहन सिंह, सुरजीत सिंह, गुरदीप सिंह, रामपाल, अजीत सिंह, हरभजन सिंह और सीसो के नाम शामिल हैं। इस मौके प्यारा सिंह, रामपाल बगवाईं, महेंद्र लाल, भजन कौर, हरपाल सिंह, निर्मल सिंह, सुरजीत सिंह, सोहन चक फुल्लू, जगदीश राय, स्वर्ण सिंह, जगदीश चंद्र, मूलराज, अश्विनी कुमार, भगत सिंह ने भी अपने विचार पेश किये। मंच संचालन अमरीक सिंह रामगढ़ झुंगियां ने किया और अध्यक्षता कमल देव द्वारा की गई।

फोटो कैप्शन :
निगरान इंजीनियर मंडल गढ़शंकर को ज्ञापन सौंपते पेंशनर्स एसोसिएशन के कार्यकर्ता।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब , राष्ट्रीय

सरकारी अस्पतालों में कंडोम के साथ इमर्जेंसी गर्भ निरोधक गोली और प्रेग्नेंसी जांच किट उपलब्ध होंगी

लखीमपुर खीरी : जिले में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग सभी सरकारी अस्पतालों में फैमिली प्लानिंग बॉक्स लगवाने जा रहा है। इसमें कंडोम के साथ इमर्जेंसी गर्भ निरोधक गोली और प्रेग्नेंसी जांच किट...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मणिकर्ण में हेरोइन के साथ पंजाब का व्यक्ति गिरफ्तार

कुल्लू, 18 जुलाई : एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा पंजाब के एक व्यक्ति से हेरोइन की खेप बरामद की गई है। आरोपी को सदर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। नशा तस्करी का मामला...
article-image
पंजाब

पोजेवाल में एसपी नेत्र अस्पताल का उद्घाटन

पोजेवाल सरां। कस्बा पोजेवाल में एसपी नेत्र अस्पताल का उद्घाटन शिअद नेता अशोक नानोवाल तथा पोजेवाल मार्केट के प्रधान गोपाल कृष्ण शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान स्वामी सहज दास डेरा...
article-image
पंजाब

क्लर्क नवजोत सिद्धू : जेल दफ्तर का काम बैरक से ही करेंगे

पटियाला : नवजोत सिद्धू को पटियाला सेंट्रल जेल में क्लेरिकल काम सौंपा गया है। सिद्धू की ड्यूटी जेल के दफ्तर के कामकाज में लगाई गई है। सिद्धू को 34 साल पुराने रोड रेज केस...
Translate »
error: Content is protected !!